ओलंपिक के इतिहास में भारत ने किया है अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन : विद्यार्थी परिषद

बेगूसराय।टोक्यो ओलंपिक में भारत के मेडल जीतने पर जश्न का दौर लगातार जारी है। रविवार को मटिहानी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कार्यकर्ता ने जश्न मनाया।
इस दौरान कार्यकर्ताओंं ने भारत माता की जय एवं वन्दे मातरम के नारे के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाई बांटी। कार्यक्रम का नेतृत्व स्वाध्याय मंडल के जिला संयोजक दिव्यम कुमार ने किया। इसके साथ ही मनियप्पा एवं शेरनियां में मिशन देशभक्ति अभियान को लेकर बैठक किया गया। मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि ओलंपिक के इतिहास में भारत ने अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन टोक्यो में किया है।उसने टोक्यो ओलंपिक में सात मेडल अपने नाम किए, भारत ने ''खेलों के महाकुंभ'' का अंत गोल्ड मेडल से किया है।
प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सोनू सरकार एवं नगर मंत्री पुरूषोतम कुमार ने कहा कि राज्यव्यापी कार्यक्रम मिशन देशभक्ति के तहत मटिहानी के विभिन्न जगहों मनियप्पा, शेरनियां, सिहमा, जिल्ला में बैठक किया गया। जिसमें मटिहानी के हर गांव में तिरंगा फहराने का लक्ष्य को लेकर वृहद रूप से चल रही तैयारी पर चर्चाा किया गया है। कॉलेज मंत्री गुलशन भारद्वाज एवं छात्र नेता राघव कुमार में कहा कि सरकार को खेल के प्रति और ध्यान देने की जरूरत है, देश मेें प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, सिर्फ उन्हें उचित संसाधन प्राप्त हो जाये। सौरभ कुमार एवं सिक्कू कुमार ने कहा कि आजादी कि 75 वर्ष पूरे हो रहे तब जाकर बिजली, पानी, शौचालय, सड़क, नाला, स्कूल एवं अस्पताल बन रहा है, तब भी कई जगह सुविधाओं का अभाव है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। मौके पर प्रिंस, केशव, सोनू, विवेक, सुमित एवं अतुल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।