ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन युवाओं को प्रेरित करेगा : दत्तात्रेय होसबाले

दत्तात्रेय होसबोले ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की हॉकी टीम सहित अन्य स्पर्धाओं के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की है। 

ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन युवाओं को प्रेरित करेगा : दत्तात्रेय होसबाले

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की हॉकी टीम सहित अन्य स्पर्धाओं के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं को प्रेरित करेगा।

सरकार्यवाह ने शनिवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा, भारत के हॉकी टीम की टोक्यो ओलंपिक में जीत समस्त देशवासियों के लिए गर्व की बात है तथा यह हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद का सम्मान है।

यह खबर भी पढ़ें: अनोखी परंपरा: इस मंदिर में मर्द पूजा करने के लिए महिलाओं की तरह सजते-संवरते हैं!

उन्होंने कहा कि ओलंपिक में मीराबाई चानू, पी.वी. सिंधु, लवलीना बोरगोहेन, रवि कुमार दहिया सहित सभी विजयी खिलाड़ियों का कार्य अभिनंदनीय है एवं सहभागी अन्य सभी के प्रयास सराहनीय है। यह जीत खेल के क्षेत्र में भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं को प्रेरित करेगी।

जयपुर में दुकान मात्र 3.5 लाख में टोंक रोड हाईवे पर अधिक जानकारी के लिए कॉल करे 8696666935

From around the web