भारत ने मॉरीशस को लीज पर दिया पैसेंजर वैरियंट डोर्नियर विमान

डोर्नियर (पीवीडी) का यात्री संस्करण सौंपने के लिए राष्ट्रीय तटरक्षक, मॉरीशस के समुद्री वायु स्क्वाड्रन में एक आधिकारिक समारोह आयोजित किया गया।

 
भारत ने मॉरीशस को लीज पर दिया पैसेंजर वैरियंट डोर्नियर विमान

नई दिल्ली। भारत अपने समुद्री पड़ोसियों के साथ आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के इरादे से उनकी समुद्री सुरक्षा क्षमताओं के निर्माण में सहायता करना चाहता है। इसीलिए भारतीय नौसेना ने मॉरीशस के नेशनल कोस्ट गार्ड को एक पैसेंजर वेरिएंट डोर्नियर (पीवीडी) लीज पर दिया है। डोर्नियर (पीवीडी) का यात्री संस्करण सौंपने के लिए राष्ट्रीय तटरक्षक, मॉरीशस के समुद्री वायु स्क्वाड्रन में एक आधिकारिक समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में मॉरीशस में भारत की उच्चायुक्त नंदिनी के. सिंगला ने मॉरीशस और भारत के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों और नौसैनिक सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि एमएसएन 4059 को भारतीय नौसेना ने एमपीएफ को मुफ्त में हवाई संचालन के वर्तमान बढ़े हुए भार का समर्थन करने के लिए पट्टे पर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि अगले साल एचएएल मॉरीशस को एक नया अत्याधुनिक पीवीडी सौंपेगा। इस खरीद को आसान बनाने के लिए मॉरीशस सरकार को क्रेडिट लाइन दी गई है।

यह खबर भी पढ़ें:दो सेक्‍स डॉल से शादी करने वाले इस बॉडी बिल्‍डर को अब चाहिए मेल डॉल, जानिए आखिर क्या है उसका प्‍लान

इसी समारोह में पीवीडी का अंतरिम पट्टा भारत की उच्चायुक्त नंदिनी के. सिंगला ने एलन गानू को आधिकारिक तौर पर सौंपा। समारोह को मॉरीशस के भूतल परिवहन और लाइट रेल, विदेश मामले, क्षेत्रीय एकीकरण और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री एलन गानू ने भी संबोधित किया। उन्होंने भारत से मिले सहयोग और नेशनल कोस्टगार्ड को इस्तेमाल के लिए डोर्नियर देने पर भारतीय नौसेना को धन्यवाद दिया।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web