अब मोबाइल फोन का निर्यातक देश बन गया है भारत: आरबीआई गवर्नर

भारत सरकार के इसी प्रयास का नतीजा है कि भारत अब मोबाईल का निर्यातक देश भी बन गया है। हालांकि देश में अभी भी बहुत मात्रा में मोबाईल का आयात हो रहा है। 

 
अब मोबाइल फोन का निर्यातक देश बन गया है भारत: आरबीआई गवर्नर

नई दिल्ली। 48 वें AIMA राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि भारत अब मोबाइल फोन का निर्यातक देश बन गया है। 

ज्ञात हो कि भारत वर्षों से ही मोबाईल फोन का आयातक देश रहा है। ऐसे में मोबाईल आयात पर खर्च होने वाले डॉलर को बचाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने विगत कुछ वर्षों से मोबाईल इंस्ट्रूमेंट और मोबाईल के निर्माण पर बहुत जोर दिया, और इसका परिणाम अब दिखने लगा है। भारत सरकार के इसी प्रयास का नतीजा है कि भारत अब मोबाईल का निर्यातक देश भी बन गया है। हालांकि देश में अभी भी बहुत मात्रा में मोबाईल का आयात हो रहा है। 

आरबीआई गवर्नर ने 48 वें AIMA राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के बाद की दुनिया में, भारत की संभावनाओं को कई गतिशील क्षेत्रों द्वारा रेखांकित किया गया है। इन क्षेत्रों में आईटी सेवाएं और सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं, डिजिटल गति और ई-कॉमर्स, फार्मास्युटिकल शामिल हैं। हाल की अवधि में, भारत मोबाइल फोन का निर्यातक बन गया है। 

यह खबर भी पढ़ें: शादी के बाद महिलाएं भूलकर भी ना पहने ये चीजें, वरना...

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आगे कहा, “वैश्विक सुधार देशों और क्षेत्रों में असमान रहा है। टीकाकरण की उच्च गति और बड़े नीतिगत समर्थन के कारण उन्नत अर्थव्यवस्थाएं तेजी से सामान्य हुई हैं। टीकों की धीमी पहुंच और नीतिगत समर्थन पर बाध्यकारी बाधाओं के कारण उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाएं पिछड़ रही हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: शादी से पहले महिलाएं क्यों नहीं पहनती हैं मंगलसूत्र, जानिए वजह

 RBI सरकार के शक्तिकांत दास ने 48 वें AIMA राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन के अपने समापन संबोधन में कहा कि यदि बहुपक्षीय देशों की रिक्तियों तक सभी वर्गों के समान रूप से पहुंच सुनिश्चित करने में विफल रहने पर वह अपनी विश्वसनीयता खो देगा। अगर हम गरीबों के स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा को सुरक्षित कर सकते हैं तो हम समावेशी विकास की दिशा में एक बड़ी छलांग लगा सकते हैं।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web