राज्य सरकार में दम हो तो हम पर राजद्रोह का मामला दर्ज करके दिखाये: बंडी संजय

मंगलवार को प्रजा संग्राम यात्रा के 25वें दिन कामारेडी जिले के येलारेडी निर्वाचन क्षेत्र में पदयात्रा के दौरान जनता की समस्याओं काे सुना।

 
राज्य सरकार में दम हो तो हम पर राजद्रोह का मामला दर्ज करके दिखाये: बंडी संजय

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय ने कहा है कि जनता से किए गए वादों को भूलकर मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव में दम हो तो उन पर राजद्रोह का मामला दर्ज करके दिखाएं।

मंगलवार को प्रजा संग्राम यात्रा के 25वें दिन कामारेडी जिले के येलारेडी निर्वाचन क्षेत्र में पदयात्रा के दौरान जनता की समस्याओं काे सुना। यहां संजय ने राज्य मंत्री केटीआर का नाम लिए बगैर चुनौती देते हुए कहा कि वे जेल जाने भी तैयार है।

गौरतलब है कि तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेता और कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने राज्य सरकार की आलोचना करने वालों को राजद्रोह का मामला दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी थी। इसके जवाब में संजय ने कहा कि वे उनकी चुनौती स्वीकारते हैं। उन्होंने कहा कि जनता के साथ किए वादों को नहीं निभाने, जनता को धोखा देने, तेलंगाना के आंदोलनकारियों को सम्मान नहीं देने वाले मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर ही राजद्रोह का मामला दर्ज होना ही चाहिए। 

उन्होंने कहा कि डबल बैडरूम आवास, बेरोजगारों को रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, दलित को मुख्यमंत्री बनाने, दलितों को तीन एकड़ भूमि देने सहित तमाम वादाें को भुलने वाली के चंद्रशेखर राव की सरकार के सभी मंत्री विधायक तुरंत इस्तीफा दें, क्योंकि ऐसे सरकार का रहना, न रहने के बराबर है।

यह खबर भी पढ़ें: अजीबोगरीब मामला/ कोरोना वैक्सीनेशन के बाद महिला के शरीर में चिपकने लगे हैं सिक्के और स्टील के बर्तन !

अपनी पदयात्रा के दौरान आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय ने मुख्यमंत्री की कड़ी आलोचना करते हुए सवाल किया कि किसानों के खेतों में मिट्टी की जांच केंद्र स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार ने तेलंगाना को 124 करोड़ रुपये दिए थे लेकिन जिले में अब तक मिट्टी जांच केंद्र स्थापित नहीं किया गया।

संजय की प्रजा संग्राम यात्रा में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी शामिल हुए। कामारेडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं और शायद देश का एक मात्र मुख्यमंत्री होगा, जो कभी सचिवालय नहीं गया हो। 

यह खबर भी पढ़ें: दुखद: 38 पत्नियों के पति और 89 बच्चों के पिता जिओना चाना का निधन, 17 साल की उम्र में हुई थी पहली शादी

उन्होंने कहा कि तेलंगाना राज्य हासिल करते समय दिए गए आश्वासनों को मुख्यमंत्री ने पूरे किये। पूर्व केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कहा कि उन्हें विश्वास है की बंडी संजय प्रजा संग्राम यात्रा से इस बार तेलंगाना में सत्ता की परिवर्तन जरूर होगा।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web