दैनिक कोरोना केसेस में आई भारी कमी, केरल में भी हुआ सुधार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी अपडेट में बताया गया है कि देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 34,973 नए नए मामलें दर्ज किए गए हैं।

नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों में देश में दैनिक कोरोना केसेस में भारी कमी आई है। यह देख कर लग रहा है कि देश में कोरोना महामारी थोड़े नियंत्रण में आने लगी है। हालांकि यह दावा पूरी तरह निश्चिंत होकर नहीं किया जा सकता। विदित हो कि देश में कोरोना के नए केसेस में कमी आने के साथ इस बीमारी से सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में भी थोड़ा सुधार देखा गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी अपडेट में बताया गया है कि देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 34,973 नए नए मामलें दर्ज किए गए हैं। इस तरह से एक दिन पहले दर्ज आंकड़ों से यह 8290 कम संख्या हैं। इसी समयसीमा में केरल में 26,200 मामले आए हैं। इन आंकड़ों के बाद देश में कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 3,90,646 हो गई हैं। हालांकि विगत 24 घंटों में कोरोना से रिकवरी करने वालों मरीजों की संख्या में भी 2886 मरीजों की कमी आई है। विगत 24 घंटों में देश में 37681 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं।
यह खबर भी पढ़ें: शादी के बाद महिलाएं भूलकर भी ना पहने ये चीजें, वरना...
बता दें कि विगत 24 घंटों में देश में कोरोना से 260 मौतों हुई हैं, जिसमें से 114 में अकेले मौतें हुई हैं। कोरोना महामारी से से विगत 24 घंटों में मृत हुए लोगों को दर्ज करने के बाद देश में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 4,42,009 पर जा पहुंची है। बता दें कि इस बीमारी से अभी तक कुल 3,31,74,954 लोग बीमार पड़ चुके हैं और 3,23,42,299 लोग बीमार पड़ कर ठीक हो चुके हैं।
यह खबर भी पढ़ें: शादी से पहले महिलाएं क्यों नहीं पहनती हैं मंगलसूत्र, जानिए वजह
ज्ञात हो कि देश में कोविड केसेस में सुधार के लिए इस बीमारी के विरुद्ध हो रहे टीकाकरण का बहुत बड़ा योगदान है। प्राप्त अनंतिम आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 72,37,84,586 कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इन 72 करोड़ टीकों में से वे लोग भी शामिल हैं, जिनको वैक्सीन की दूसरी डोज भी दी जा चुकी हैं। ऐसे लोगों की संख्या कुल वैक्सीन के लगभग पांचवे हिस्से के बराबर है।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप