हिमाचल प्रदेश: सोनिया के बाद राहुल गांधी भी पहुंचे शिमला

पंजाब में सियासी उठापटक के बाद गांधी परिवार अगले कुछ दिनों तक शिमला की वादियों का लुत्फ उठाएंगे।

 
हिमाचल प्रदेश: सोनिया के बाद राहुल गांधी भी पहुंचे शिमला

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में वीवीआइपी मूवमेंट जारी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुकून के पल बिताने शिमला आए हैं।

पंजाब में सियासी उठापटक के बाद गांधी परिवार अगले कुछ दिनों तक शिमला की वादियों का लुत्फ उठाएंगे। सोनिया और राहुल सोमवार को शिमला के समीप छराबड़ा में प्रियंका वाड्रा के आशियाने में पहुंचे हैं। प्रियंका वाड्रा अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बच्चों के साथ पहले से यहां मौजूद हैं। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे सोनिया का काफिला छराबड़ा पहुंचा। सोनिया गांधी ने दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर हवाई मार्ग से किया, उसके आगे सड़क मार्ग से छराबड़ा पहुंचीं।

जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी यहां तीन दिन ठहरेंगीं। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे राहुल गांधी भी छराबड़ा पहुंच गए। सोनिया और राहुल के आगमन के चलते स्थानीय प्रशासन ने छराबड़ा में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है तथा प्रियंका के घर के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर जवानों की तैनाती कर दी गई है।

यह खबर भी पढ़ें: .. तो इसलिए महिलाएं आंखों में लगाती है काजल, आप भी जानिए

उल्लेखनीय है कि प्रियंका वाड्रा का शिमला के छराबड़ा में अपना घर है। अक्सर वह यहां पर छुट्टियां मनाने के लिए आती हैं। घर के निर्माण के दौरान सोनिया, राहुल और प्रियंका वाड्रा इसका मुआयना करने के लिए कई बार शिमला आ चुके हैं।

यह खबर भी पढ़ें: क्या सच में मोर के आंसू पीकर गर्भवती हो जाती है मोरनी, जानिए सच्चाई

प्रियंका का दो मंजिला मकान पहाड़ी शैली में बनाया गया है। इससे बनाने में करीब 10 साल का समय लग गया। एक बार पहले भवन निर्माण किया गया लेकिन उसे तोड़ा गया था और उसके बाद दोबारा से नया निर्माण शुरू किया गया था। अक्टूबर 2019 में प्रियंका ने नवनिर्मित भवन में गृह प्रवेश किया था।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web