टोक्यो ओलंपियन रेसलर रवि दहिया को चार करोड़ देगी हरियाणा सरकार, क्लास-1 की नौकरी के साथ हशविपा में प्लाट भी मिलेगा

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने रवि दहिया को रियायती दरों पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का प्लॉट देने की भी घोषणा की। 

 
टोक्यो ओलंपियन रेसलर रवि दहिया को चार करोड़ देगी हरियाणा सरकार, क्लास-1 की नौकरी के साथ हशविपा में प्लाट भी मिलेगा

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए रजत पदक जीतने पर हरियाणा के बेटे रवि दहिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। रवि दहिया ने ओलंपिक में कुश्ती के मुकाबले में रजत पदक जीतकर देश और राज्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

रवि की इस शानदार जीत पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि जिला सोनीपत के रहने वाले रवि दहिया को ओलम्पिक में रजत पदक जीतने पर चार करोड़ रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। साथ ही उन्हें क्लास -1 अधिकारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा। 

यह खबर भी पढ़ें:दो सेक्‍स डॉल से शादी करने वाले इस बॉडी बिल्‍डर को अब चाहिए मेल डॉल, जानिए आखिर क्या है उसका प्‍लान

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने रवि दहिया को रियायती दरों पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का प्लॉट देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि रवि दहिया के गांव नाहरी में आधुनिक विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त रेसलिंग इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों द्वारा ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने पर सभी प्रदेशवासियों को गर्व है।

जयपुर में दुकान मात्र 3.5 लाख में टोंक रोड हाईवे पर अधिक जानकारी के लिए कॉल करे 8696666935

From around the web