गुजरातः जिसका नाम नीरज वे 20 अगस्त तक गिरनार रोपवे पर कर सकेंगे मुफ्त यात्रा

जूनागढ़ गिरनार रोपवे उषा ब्रेको कंपनी ने अनोखी पेशकश की है। नीरज नाम का कोई भी शख्स गिरनार रोपवे पर फ्री में सफर कर सकेगा। 

गुजरातः जिसका नाम नीरज वे 20 अगस्त तक गिरनार रोपवे पर कर सकेंगे मुफ्त यात्रा

अहमदाबाद। जूनागढ़ गिरनार रोपवे उषा ब्रेको कंपनी ने अनोखी पेशकश की है। नीरज नाम का कोई भी शख्स गिरनार रोपवे पर फ्री में सफर कर सकेगा। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा के जज्बे को सलाम करने के इरादे से कंपनी ने यह पेशकश की है। इसलिए 20 अगस्त तक नीरज नाम का कोई भी शख्स गिरनार रोपवे ट्रिप का फ्री में मजा ले सकेगा।

यह खबर भी पढ़ें: सावन में दिख जाए नीलकंठ पक्षी तो खुल जाएगी आपकी बंद किस्मत

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता था और आज 9 अगस्त को भारत लौट आएंगे। नीरज के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं।

इसी को देखते हुए उषा ब्रेको कंपनी द्वारा यह अनोखी पेशकश की गयी है। गुजरात के पर्यटन स्थल गिरनार में उषा ब्रेको कंपनी द्वारा रोपवे का संचालन किया जाता है।

जयपुर में दुकान मात्र 3.5 लाख में टोंक रोड हाईवे पर अधिक जानकारी के लिए कॉल करे 8696666935

From around the web