महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर शासन ने प्रयागराज पुलिस से तलब की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, केशव ने कहा- वह नहीं कर सकते खुदकुशी। 

 
महंत नरेंद्र गिरि के निधन पर शासन ने प्रयागराज पुलिस से तलब की रिपोर्ट

लखनऊ। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी के निधन पर शासन ने प्रयागराज पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घटना की जानकारी दी। दूसरी तरफ उन्होंने प्रयागराज पुलिस को तत्काल सम्पूर्ण जानकारी शासन को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी उनके खुदकुशी करने पर संदेह व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गिरि के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

यह खबर भी पढ़ें: इस गांव में नहीं की जाती हैं रात में शादी, पैसे बचाने के लिए दिन...

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करके लिखा है कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि महंत नरेंद्र गिरि महाराज ने ख़ुदकुशी की होगी। स्तब्ध हूं निःशब्द हूं आहत हूं, मैं बचपन से उन्हें जानता था। साहस की प्रतिमूर्ति थे। मैंने कल ही सुबह 19 सितंबर को आशीर्वाद प्राप्त किया था। उस समय वह बहुत सामान्य थे। बहुत ही दुखद असहनीय समाचार है। महाराज ने देश धर्म संस्कृति के लिए जो योगदान दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता है, अश्रुपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भगवान से प्रार्थना है कि सभी भक्तों शिष्यों को दुख सहने की शक्ति दें भगवान पुण्यात्मा को चरणों में स्थान दें।

यह खबर भी पढ़ें: बंदरों की वजह से यहां नहीं हो रही लड़कियों की शादी, बारात लाने से भी डरते हैं लोग

कैबिनेट मंत्री तथा सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने महंत नरेन्द्र गिरी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व उनके अनुयायियों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web