विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी अधिकारियों से करेंगे मुलाकात
विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने भारतीय राजनयिक की बैठकों के बारे में पूछे जाने पर कहा है, ‘हम आपको बैठक पर जानकारियां देंगे।'

नई दिल्ली। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए संयुक्त राज्य की राजधानी पहुंचे हैं।
श्रृंगला उन चंद विदेशी अधिकारियों में शामिल हैं जो 20 साल पुराने युद्ध से अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद बाइडेन प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से मिलने के लिए पहुंचे हैं। बता दें कि भारत की तरफ से जाने वाले श्रृंगला उच्चतम स्तर के भारतीय अधिकारी हैं।
विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने भारतीय राजनयिक की बैठकों के बारे में पूछे जाने पर कहा है, ‘हम आपको बैठक पर जानकारियां देंगे।'
यह खबर भी पढ़ें: देश में पहला अजीबोगरीब मामला: महिला के शरीर में दुर्लभ जटिलताएं, दो गर्भाशय, दो प्राईवेट पार्ट
श्रृंगला न्यूयॉर्क से वाशिंगटन डीसी पहुंचे हैं, जहां उन्होंने अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। आपको बता दें कि भारत अगस्त के लिए संयुक्त राष्ट्र की 15 सदस्यीय शक्तिशाली शाखा का अध्यक्ष था।
अमेरिका की राजधानी में हुई बैठक के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, अफगानिस्तान और आगामी क्वाड शिखर सम्मेलन के भारतीय और अमेरिकी अधिकारियों के बीच वार्ता के शीर्ष पर होने की संभावना है। क्वाड में ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका जैसे चार देश का नाम शामिल है।
यह खबर भी पढ़ें: पुरुष और महिला को ये काम कभी नहीं करना चाहिए, वरना जाना पड़ेगा नरक
राष्ट्रपति बाइडेन ने क्वाड को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और अफ़ग़ानिस्तान से सेना वापस लेने के बाद, व्यक्तिगत रूप से क्वाड शिखर सम्मेलन की घोषणा की है।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप