भारतीय हॉकी टीम को जीत की बधाई देने वालों का तांता

अभिनेता हिरण, पीआईबी एवं कोलकाता पुलिस ने ट्वीट कर दी बधाइ

 
अभिनेता हिरण, पीआईबी एवं कोलकाता पुलिस ने ट्वीट कर दी बधाइ

कोलकाता। टोक्यो ओलंपिक 2020 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने वाली भारतीय हॉकी टीम ने भारत ने इतिहास रच दिया है। हॉकी टीम की इस जीत पर बधाई देने का तांता लगा है। आज भाजपा विधायक और अभिनेता हिरण चटर्जी, स्वराज इण्डिया के राष्ट्रीय सचिव अभीक साहा, सीबीआई अधिकारियों और कोलकाता पुलिस ने भारतीय हॉकी टीम को बधाइयां दी हैं।

यह खबर भी पढ़ें: आत्महत्या के लिए बदनाम है ये जंगल, जहां से आज तक कोई वापस नहीं आया

गुरुवार को भाजपा विधायक हिरण चटर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दुनिया जानती है कि हम नये वीर हैं, हम लोग जानते संकटों में भी अपना सिर ऊंचा रखते हैं। यह प्रदर्शन अविश्वसनीय और सराहनीय है। 41 साल बाद फिर भारतीय हॉकी टीम ने जीत दर्ज की है। "लैण्ड ऑफ़ द राइजिंग सन" का अर्थ है- भारतीय हॉकी टीम के साहस का परिचय। हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दूसरी ओर स्वराज इण्डिया के राष्ट्रीय सचिव अभीक साहा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत की झोली में एक और पदक। ओलंपिक में कांस्य पदक जीत के लिए स्वराज इंडिया की ओर से पूरी टीम को शुभकामनाएं। 

यह खबर भी पढ़ें: इस मंदिर में रहते हैं 25 हजार से भी ज्यादा चूहें, भक्तों को पाव रखने की भी नहीं मिलती जगह

कोलकाता पुलिस ने ट्वीट में लिखा, 41 साल बाद ओलंपिक हॉकी में भारत को जीत मिली है। इसके लिए कोलकाता पुलिस की ओर से ढेर सारी बधाइयां। प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो ने भी भारतीय हॉकी टीम को बधाई देते हुए ट्वीट किया। भारत के लिए बेहद खुशी की बात है, बेटा आप लोगों ने जीत कर दिखा दिया है। पीआईबी की ओर से टीम इंडिया को शुभकामनाएं। हमारा पुरुष दल आज भी बहुत उत्साह के साथ खेले और ओलंपिक के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया है। यह हम सबक लिए बड़ी गर्व की बात है।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web