भाजपा शासित नगर निगम बेच रहे हैं अपने स्कूल : कांग्रेस

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल ने कहा कि भाजपा सरकार हर सरकारी उपक्रम को बेचने पर तुली है

 
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल ने कहा कि भाजपा सरकार हर सरकारी उपक्रम को बेचने पर तुली है

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल ने कहा कि भाजपा सरकार हर सरकारी उपक्रम को बेचने पर तुली है। चौधरी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि अब दिल्ली के भाजपा शासित नगर निगम अपने स्कूलों को बेचना चाह रहे हैं। इसके लिए प्रयास शुरु किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कुछ स्कूलों को बचेने के लिए निविदा तक जारी कर दी है। जिनमें नरेला, शहर, सदर पहाड़गंज, सिविल लाइन और करोल बाग जोन के स्कूल शामिल है।

यह खबर भी पढ़ें: अजब गजब: इस देश में किसी की मौत हो जाए तो काट दिया जाता हैं महिलाओं का ये अंग

अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा की शिक्षा के प्रति उदासीनता पहले से ही साफ है क्योंकि निगम शिक्षा पर केवल डेढ़ प्रतिशत ही बजट का खर्च करते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: रामायण के इन अनसुने किस्सों से आप आज तक हैं अनजान, नहीं जानते तो...

चौधरी ने कहा कि भाजपा द्वारा निगम की सम्पतियों को बेचकर आय अर्जित करना इनके लिए कोई नई बात नहीं है। इससे पूर्व भी भाजपा ने 15 वर्षों के शासन में अस्पतालों, डिस्पेंरियों, पार्कों के अंदर दुकानों को बेचने की कार्रवाई करके करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार कर चुकी है।

Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web