उत्तराखंड में लॉकेट को भाजपा ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी
अब तक बंगाल भाजपा में सांसद लॉकेट चटर्जी ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली है

कोलकाता। अब तक बंगाल भाजपा में सांसद लॉकेट चटर्जी ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली है। अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा ने बड़ा दायित्व दिया है। लॉकेट चटर्जी को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सह पर्यवेक्षक की जिम्मेवारी दी गई है। लॉकेट को पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार एक बड़ी जिम्मेवारी दी है। इससे लॉकेट चटर्जी की बहुत खुश है।
यह खबर भी पढ़ें: भगवान शिव को भांग, धतूरा और बेलपत्र क्यों चढ़ाया जाता है? जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा
बुधवार को लॉकेट चटर्जी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दल जो जिम्मेवारी देगा, मैं उसका निष्ठा से निर्वहन करूंगी। साथ ही लॉकेट चटर्जी ने बताया उन्होंने काम शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह ही लॉकेट चटर्जी ने उत्तराखंड के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक भी की। बुधवार को उन्होंने ट्वीट कर उत्तराखंड की जिम्मेवारी सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव बीएल संतोष को धन्यवाद दिया। अगले वर्ष देश के कई राज्यों में चुनाव होना है। बुधवार सुबह इन चुनावी राज्यों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पर्यवेक्षक और सह पर्यवेक्षक के नामों की घोषणा की। उत्तराखंड के पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी बनाए गए हैं। इनके साथ दो सह पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। उनमें एक लॉकेट चटर्जी हैं और दूसरे आरपी सिंह।
यह खबर भी पढ़ें: रामायण के इन अनसुने किस्सों से आप आज तक हैं अनजान, नहीं जानते तो...
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में लॉकेट चटर्जी भाजपा के टिकट पर हुगली से चुनाव जीता था और सांसद बनी। अब उन्हें संगठन बड़ी जिम्मेवारी दी गई है। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा गर्म है कि लोकसभा चुनाव में लॉकेट ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक दक्षता का परिचय दिया था। इसी कारण उनको भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेवारी दी है।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप