त्रिपुरा पहुंचे अभिषेक ने हवाई अड्डे पर भाजपा गठबंधन सरकार पर साधा निशाना

अगरतला। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी रविवार को त्रिपुरा पहुंच गए हैं। अगरतला हवाई अड्डे पर उतरते ही उन्होंने राज्य की सत्ताधारी भाजपा गठबंधन सरकार पर निशाना साधा। ज्ञात हो कि अभिषेक टीएमसी के गिरफ्तार 14 कार्यकर्ताओं के साथ अपनी हमदर्दी जताने के लिए त्रिपुरा पहुंचे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: दुनिया की 10 हैरान कर देने वाली जानकारियां, सुनकर आपके भी खड़े हो जाएंगे कान
उन्होंने सवाल किया कि अगर आप त्रिपुरा में प्रवेश करना चाहते हैं, तो आपको बिप्लब देब से वीजा लेना होगा। सीधे शब्दों में कहें तो मैं त्रिपुरा में हिंसा के शिकार घायल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा हुआ हूं। आज वे ब्रात्य बसु, डोला सेन, कुनाल घोष और पार्टी अन्य नेताओं के साथ हवाई अड्डे से सीधे खवाई जिला के लिए रवाना हो गए। अभिषेक ने कहा कि त्रिपुरा में टीएमसी के कार्यकर्ता पर हमले हुए हैं। हालांकि, पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार करने की बजाय पीड़ितों को हिरासत में रखा है। उन्होंने दावा किया कि त्रिपुरा में लोकतंत्र का मॉडल आज प्रदर्शित हो रहा है।
यह खबर भी पढ़ें: इस मंदिर में रहते हैं 25 हजार से भी ज्यादा चूहें, भक्तों को पाव रखने की भी नहीं मिलती जगह
अभिषेक ने टीएमसी शासित पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था पर उच्च न्यायालय को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की और से हाल ही में सौंपी गयी रिपोर्ट से एक पंक्ति त्रिपुरा के विषय में कोट किया। उन्होंने कहा, यहां कानून का शासन नहीं, शासक का शासन है। उन्होंने कहा कि स्थिति ऐसी है कि त्रिपुरा में प्रवेश करने के लिए बिप्लब देब से वीजा लेकर प्रवेश करना पड़ता है। उन्होंने दावा किया कि वह त्रिपुरा में हमले के शिकार टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होने आए हैं। क्योंकि, त्रिपुरा में लोकतंत्र की स्थापना में हम खून की आखिरी बूंद तक लड़ेंगे, हम उस वादे को पूरा करने आए हैं। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में टीएमसी के नेतृत्व में लोकतंत्र की स्थापना होगी।अभिषेक रविवार को हवाई अड्डे से सीधे खोवाई के लिए निकल गए। खोवाई थाना पहुंचकर वो पुलिस के साथ भिड़ गए। उन्होंने पुलिस को कहा, हिरासत में लिए गए सभी टीएमसी कार्यकर्ताओं को रिहा कर दीजिये। इसको लेकर काफी समय तक बहस चलती रही। इतना नहीं अभिषेक बनर्जी ने पुलिस अधिकारियों के बेहद उत्तेजनापूर्ण लहजे में बात करते देखे गये। हालांकि, पुलिस के अधिकारी बेहद संयम से बातचीत करते रहे।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप