आंध्र प्रदेश में कोरोना के 1439 नए मामले
आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटों में 62855 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिसमें से कोरोना के 1439 नए मामले सामने आए

अमरावती। आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटों में 62855 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिसमें से कोरोना के 1439 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमित मामलों की कुल संख्या अब 2026042 पहुंच गई है।
यह खबर भी पढ़ें: भगवान शिव को भांग, धतूरा और बेलपत्र क्यों चढ़ाया जाता है? जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 24 घंटे की अवधि में कोरोना से 14 मरीज की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में कुल मृतकों की संख्या 13964 पहुंच गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 1311 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे अब तक राज्यभर में 1997454 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में वर्तमान में 14624 सक्रिय मामले हैं।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप