Explore

Search

October 16, 2025 10:57 am

49 डिग्री तक जाएगा पारा; हीटवेव से हो चुकी हैं 14 मौत – राजस्थान के 12 जिलों में आज गर्मी का रेड अलर्ट….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नौतपा की शुरुआत के साथ ही राजस्थान के 12 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3 दिन तक प्रदेश में गर्मी के तेवर और तेज होंगे। पारा 46 से 49 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। 29 मई से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट शुरू ह

राजस्थान गर्मी से अब तक 13 मौत

पूरा राजस्थान हीटवेव यानी लू की चपेट में है। बीते दो दिन में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में हीटवेव के कारण गुरुवार को 6 और शुक्रवार को 8 लोगों की जान गई थी। सरकारी आंकड़ों में यह संख्या 6 है।

जोधपुर का फलोदी रहा सबसे गर्म

शुक्रवार को सर्वाधिक तापमान 49 डिग्री सेल्सियस जोधपुर के पास फलोदी में दर्ज हुआ। फलोदी में कल दिन में तेज तपन रहने के साथ हीटवेव चली। यहां रात में भी गर्मी से लोग बेहाल रहे। न्यूनतम तापमान भी 34-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ। इससे एक दिन पहले बाड़मेर में तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

6 शहरों में पारा 47 पार

राज्य में कल सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। फलोदी सहित 6 शहरों में कल दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। फलोदी के बाद दूसरा सबसे गर्म शहर जैसलमेर रहा, जहां का तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में 48.2, जोधपुर में 47.6, जालोर में 47.7 और डूंगरपुर में 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

Read More : – Health Tips: जरूर जानें ये बातें, सेहत को फिट और तंदरुस्त रखने के लिए….

देर रात हनुमानगढ़-गंगानगर में चली आंधी

दिन में भीषण तपिश के बाद शुक्रवार देर रात गंगानगर-हनुमानगढ़ के एरिया में तेज धूलभरी आंधी चली। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। यहां आंधी चलने से तापमान में बड़ी गिरावट हुई। हनुमानगढ़ में कल दिन का अधिकतम तापमान 43.8, जबकि गंगानगर में 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पूरा राजस्थान हीटवेव यानी लू की चपेट में है। बीते दो दिन में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में पहली बार हीटवेव के कारण गुरुवार को 8 और शुक्रवार को 5 लोगों लोगों की जान गई थी। हालांकि, सरकारी आंकड़ों में यह संख्या 6 है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और भी भीषण होगी। वहीं, 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा से परेशानी और बढ़ेगी।

Seema Reporter
Author: Seema Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर