Explore

Search

March 3, 2026 11:18 pm

लेटेस्ट न्यूज़

नीम दा गेट के विजय चौक पर माता रानी की चौकी का हुआ आयोजन!

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

माता रानी की चौकी में भजनों पर खूब झूमे भक्त

भरतपुर- शहर के नीम दा गेट स्थित विजय चौक पर अखंड ज्योत के साथ माता रानी की विशाल चौकी का भव्य आयोजन बडी धूमधाम से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि विधान के साथ माता रानी की प्रतिमा के समक्ष विजय सिंह मदेरणा ने मंत्रोच्चारण के द्वारा पूजन कर दीप प्रज्वलित कर पवित्र ज्योति जलाई गई।

कार्यक्रम आयोजक आशा मदेरणा ने कहा कि बेटियों को मान सम्मान देते हुए समाज में फैल रहे भ्रूण हत्या के पाप को दूर करना चाहिए। आज समाज में बेटों की भांति बेटियां भी उच्च कोटि पर जाकर समाज में अपनी पहचान बना रहीं हैं।

डॉ प्रांजल सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान पार्वती ट्रस्ट मंदिर से आए कलाकारों द्वारा भजनों पर श्रद्धालु घंटों झूमे। इस मौके पर माता का विशेष दरबार सजाया गया व माता रानी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

Health Tips: जानिए क्या हैं इसके नुकसान…..’बच्चे को बार-बार नेबुलाइजर देना सेहत पर पड़ सकता है भारी……

कार्यक्रम के अंत में माता रानी की चौकी के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर प्रियंका मदेरणा, प्रनवी, राहुल मदेरणा, विमला, नथिया, पदम, उमा आदि श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर