आज के समय में रसोई गैस खत्म हो जाना या किसी कारण से चूल्हा इस्तेमाल न कर पाना एक आम समस्या है। ऐसे में सबसे बड़ी चिंता होती है कि खाना कैसे बनाया जाए, खासकर जब घर में बच्चे हों। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कई ऐसी स्वादिष्ट चीजें हैं जिन्हें बिना LPG गैस के भी आसानी से बनाया जा सकता है। ये रेसिपी न सिर्फ झटपट तैयार हो जाती हैं बल्कि बच्चों को भी बहुत पसंद आती हैं।
सबसे पहले आप ब्रेड सैंडविच बना सकते हैं। इसके लिए ब्रेड, बटर, खीरा, टमाटर, प्याज और सॉस का इस्तेमाल करें। ब्रेड पर बटर लगाकर सब्जियां रखें और ऊपर से सॉस डालकर तैयार कर लें। यह हेल्दी और टेस्टी दोनों होता है।
दूसरी रेसिपी है भेल पूरी। इसमें मुरमुरा, नमकीन, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया और चटनी मिलाकर तुरंत स्वादिष्ट नाश्ता तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने में गैस की जरूरत नहीं पड़ती और बच्चे भी इसे बहुत पसंद करते हैं।
तीसरी आसान डिश है दही चाट। उबले आलू पहले से हों तो अच्छा, नहीं तो सिर्फ दही, नमकीन, बूंदी और चटनी से भी स्वादिष्ट चाट बन सकती है। ऊपर से चाट मसाला डालते ही इसका स्वाद और बढ़ जाता है।
चौथी चीज है फ्रूट क्रीम। इसमें सेब, केला, अंगूर जैसे फल काट लें और उसमें क्रीम या मलाई और थोड़ा सा शक्कर मिलाकर ठंडी-ठंडी डिश तैयार कर लें। यह बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी दोनों होती है।
पांचवीं रेसिपी है इंस्टेंट बिस्किट केक। इसके लिए बिस्किट को दूध में डुबोकर परत बनाएं और ऊपर से क्रीम या चॉकलेट सॉस डाल दें। थोड़ी देर फ्रिज में रखने के बाद यह स्वादिष्ट केक जैसा बन जाता है।
इन आसान रेसिपी की मदद से आप बिना गैस के भी घर पर स्वादिष्ट खाना बना सकते हैं। खास बात यह है कि ये सभी चीजें कम समय में तैयार हो जाती हैं और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती हैं। इसलिए अगली बार गैस खत्म हो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं, इन झटपट रेसिपी को जरूर ट्राई करें।






