auruhana2.kz
autokolesa.kz
costacoffee.kz
icme2017.org
kenfloodlaw.com
Vavada
Chicken Road
카지노 사이트 추천
betify
покердом
royal reels
eecaac2018.org
fibrproject.org
gloriaperezsalmeron.org
spicybet.com.br
tigrinho.br.com

Explore

Search

September 24, 2025 8:37 pm

Long Lifespan: आज से ही कर दें शुरू ये काम…….’लंबी आयु पाने के लिए वैज्ञानिकों ने बताए दो कारगर तरीके….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

दुनियाभर में बढ़ती तमाम प्रकार की क्रोनिक बीमारियां हमारी औसत आयु को कम करती जा रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जो बीमारियां कुछ साल पहले तक उम्र बढ़ने के साथ होती थीं वह अब कम आयु वालों को भी अपना शिकार बनाती जा रही हैं। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों की समस्याएं 30 से भी कम आयु वालों को हो रही हैं। नतीजतन अब लंबी आयु पाना पहले की तुलना में काफी कठिन काम हो गया है।

ऐसे में सवाल ये है कि अगर आप लंबे समय तक जीना चाहते हैं तो क्या करना चाहिए? इस बारे में शोध कर रही विशेषज्ञों की टीम ने बड़ी जानकारी साझा की है। वैज्ञानिकों की टीम ने बताया, लंबे समय तक जीना चाहते हैं तो आहार में अभी से जरूरी बदलाव कर लें, इसके लिए सबसे जरूरी है कि कैलोरी इंटेक कम करें और इंटरमिटेंट फास्टिंग जैसे डाइट प्लान शुरू कर दें।

हाई कैलोरी वाली चीजों का सेवन कम करने से न केवल वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है, साथ ही यह आपको लंबी आयु प्राप्त करने में भी सहायक है।

Karan Veer Mehra: ‘खतरोंं के खिलाड़ी 14’ को जीतने के बाद दिया अपडेट…….’क्या ‘बिग बॉस’ में नजर आएंगे करण वीर…..

कैलोरी इंटेक कम करने से मिल सकता है लाभ

यूएस के जैक्सन प्रयोगशाला और साउथ सैन फ्रांसिस्को स्थित केलिको लाइफ साइंसेज के शोधकर्ताओं ने चूहों पर ये अध्ययन किया है। इसमें पाया गया है कि कैलोरी इंटेक कम करने से जीवनकाल बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

नेचर जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया है कि कुछ आनुवंशिक फैक्टर भी लंबी आयु प्राप्त करने में विशेष भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि अगर कम उम्र से ही हाई कैलोरी वाली चीजों का सेवन कम करके इंटरमिटेंट फास्टिंग जैसे उपाय कर लिए जाएं तो लंबी आयु प्राप्त करना इतना भी कठिन नहीं है।

अध्ययन में क्या पता चला?

इस अध्ययन के लिए, शोधकर्ताओं ने 960 आनुवंशिक रूप से अलग-अलग प्रकार के मादा चूहों को शामिल किया। इन चूहों के अलग-अलग समूह को पांच अलग-अलग तरह के आहार दिए गए। इसमें सभी ग्रुप के चूहों के लिए प्रतिदिन की बेसलाइन कैलोरी को 60% या 80% तक सीमित किया गया। इसके अलावा चूहों को सप्ताह में एक या दो दिन लगातार उपवास कराया गया। इस तरह के डाइट पालन से शरीर में विशेष प्रकार के परिवर्तन देखे गए।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

जैक्सन प्रयोगशाला में प्रोफेसर और इस अध्ययन के वरिष्ठ लेखक गैरी चर्चिल कहते हैं, शोध के दौरान हम सभी जानना चाहते थे कि कैलोरी इंटेक कम करने और इंटरमिटेंट फास्टिंग जैसे उपाय किस प्रकार से जीवनकाल को बढ़ाने में मदद कर सकते हैंय़

अध्ययन के निष्कर्ष में वैज्ञानिकों ने पाया कि जो चूहे जब चाहें और जो चाहे खा रहे थे वे औसतन 25 महीने तक जीवित रहे। जबकि जिन चूहों को इंटरमिटेंट फास्टिंग कराई गई और कैलोरी इंटेक कम थी उनका जीवनकाल औसतन 28 महीने तक देखा गया।

इंसानों पर किया जाना है अध्ययन

अध्ययन के निष्कर्ष में वैज्ञानिकों की टीम ने बताया कि कैलोरी इंटेक कम करने का सीधा असर वजन कम करने पड़ पड़ता है। इसके पहले के भी कई अध्ययनों से पता चलता है कि अगर आप वजन को कंट्रोल कर लेते हैं तो इससे भी लंबी आयु प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।

वैज्ञानिकों ने बताया फिलहाल यह अध्ययन चूहों पर किया गया है, इंसानों पर इसके प्रभावों को जानने के लिए अभी शोध किए जाने की आवश्यकता है। हालांकि हमें उम्मीद है कि कैलोरी इंटेक के माध्यम से स्वास्थ्य में विशेष सुधार किया जा सकता है। आज जितनी बीमारियों से बचे रहेंगे जीवनकाल बढ़ने की संभावना उतनी अधिक होती है। इंसानों पर भी इस अध्ययन की जल्द योजना है।

Seema Reporter
Author: Seema Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
ligue-bretagne-triathlon.com
pin-ups.ca
pinups.cl
tributementorship.com
urbanofficearchitecture.com
daman game login
1win
1win
1win
1win.br.com
bourlandcivilwar.com
bsl.community
demeta-solutions.com
docwilloughbys.com