उत्तर प्रदेश की 2 लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जिस पर राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले हर शख्स की निगाहें बनी हुई हैं। हमेशा से गांधी परिवार का गढ़ रही रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीटें इस बार 2024 के चुनाव में भी हॉट सीट बनी हुई है। दोनों ही सीटों पर अभी तक कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। बीजेपी की तरफ से भी अमेठी से तो स्मृति ईरानी को टिकट दिया गया है लेकिन रायबरेली से अभी तक नाम फाइनल नहीं किया गया है। अब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों ही चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।
Approved Plot in Jaipur @ 3.50 Lakh call 9314188188
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेठी से राहुल गांधी अपनी खोई जमीन वापस पाने की कोशिश में लोकसभा लड़ सकते हैं। वहीं रायबरेली से सोनिया गांधी के कदम वापस खींचने के ऐलान के बाद बेटी प्रियंका गांधी जीत बरकरार रखने के लिए चुनाव लड़ सकती हैं। कांग्रेस की तरफ से अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। हालांकि पार्टी के 2 शीर्ष नेताओं ने इस बात की तरफ इशारा किया है।
जयराम रमेश ने क्या बोला?
कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश से पूछा गया कि अमेठी-रायबरेली सीट से कांग्रेस किन्हें उम्मीदवार बनाने वाली है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि उम्मीदवारों के संबंध में कांग्रेस चुनाव समिति (सीईसी) तय करेगी। हम लोग चाहते हैं राहुल और प्रियंका गांधी अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ें। ऐसा ही कांग्रेस संगठन भी चाहता है। हमें उम्मीद है कि वे यहां से चुनाव लड़ेंगे।
Seema Haider की बढ़ी मुश्किलें, सचिन के साथ पंडित और बारातियों को भी ,कोर्ट ने भेजा नोटिस
एंटनी ने भी किया इशारा
वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और गांधी परिवार के खास ए. के. एंटनी ने भी अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदावारों पर बात रखी। एके एंटनी ने कहा है कि अमेठी और रायबरेली को लेकर कयास लगाये जाने की जरूरत नहीं है। एंटनी ने कहा है कि दोनों लोकसभा सीटों पर फैसले का इंतजार कीजिये। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नेहरू परिवार का एक सदस्य उत्तर प्रदेश के चुनाव मैदान में होगा।
