Explore

Search

February 7, 2026 4:20 am

जानें पर्यटक अब कहां घूम सकेंगे, देखें पूरी लिस्ट…….’जम्मू-कश्मीर के 87 में से 48 टूरिस्ट स्पॉट बंद……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में हाल ही में बैसारन घाटी के पास पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद, जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीर घाटी के 87 में से 48 पर्यटक स्थलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. यह कदम सुरक्षा अभियानों को आसान बनाने और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है. ये 48 जगहें या तो सुरक्षा अभियान वाले क्षेत्र हैं या खतरे की आशंका वाले स्थान हैं. इसे कुछ ही दिनों के लिए बंद किया गया है. स्थिति बेहतर होने पर इन्हें फिर से खोला जाएगा.

एक्सपर्ट से जानें: हार्ट के मरीजों को गर्मियों में किस समय सैर पर जाना चाहिए…….

ये है पूरी लिस्ट
क्रम संख्या बंद पर्यटक स्थल
1 गुरेज वैली
2 यूसमर्ग
3 तोसीमैदान
4 दूधपथरी
5 अहरबल
6 कौसरनाग
7 बंगुस
8 करीवान डाइवर
9 चांदीगाम
10 बंगुस वैली
11 वुलर/वटलब
12 रामपोरा और राजपोरा
13 चेहरार
14 मुंडीजी-हमाम-मारकूट जलप्रपात
15 खम्पू, बोस्निया, विजीटॉप
16 सूर्य मंदिर खेरीबल मट्टन
17 वेरिनाग गार्डन
18 सिंथन टॉप
19 मार्गनटॉप
20 अकद पार्क मट्टन
21 हब्बा खातून पॉइंट कवनार
22 बाबारेशी
23 रिंगावाली
24 गोगलदारा
25 बडेरकोट
26 श्रुंज जलप्रपात
27 कमानपोस्ट
28 नंबलान जलप्रपात
29 इको पार्क खदनियार
30 संगारवानी
31 जामिया मस्जिद
32 बादमवारी
33 रजौरी कदल होटल कनाज
34 आली कदल जेजे फूड रेस्तरां
35 आइवरी होटल गंडटाल (थीड)
36 पदशापाल रिसॉर्ट्स और रेस्तरां (फकीर गुजरी)
37 चेरी ट्री रिसॉर्ट (फकीर गुजरी)
38 नॉर्थ क्लिफ कैफे और रिट्रीट (अस्तानमार्ग पैराग्लाइडिंग पॉइंट)
39 फॉरेस्ट हिल कॉटेज (अस्तान मोहल्ला, दारा)
40 इको विलेज रिसॉर्ट (दारा)
41 अस्तानमार्ग व्यू पॉइंट
42 अस्तानमार्ग पैराग्लाइडिंग स्पॉट
43 मम्नेथ और महादेव हिल्स (फकीर गुजरी के रास्ते)
44 बौद्ध मठ, हरवान
45 दाचीगाम – ट्राउट फार्म/फिशरीज फार्म से आगे
46 अस्तानपोरा (विशेष रूप से कयाम गाह रिसॉर्ट)
47 लछपत्री लेटरल
48 हंग पार्क
क्यों उठाया गया कदम

यह कदम सुरक्षा अभियानों को आसान बनाने और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है. ये 48 जगहें या तो सुरक्षा अभियान वाले क्षेत्र हैं या खतरे की आशंका वाले स्थान हैं. होटल, रेस्तरां और टूर ऑपरेटर जैसे स्थानीय व्यवसायों को पहले ही बुकिंग रद्द होने और पर्यटकों की संख्या में भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है. सरकार ने स्थिति को सामान्य करने और प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया है. ऐसे में कश्मीर घाटी की यात्रा की योजना बना रहे पर्यटक इन बातों पर नजर रखें.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर