Explore

Search

February 10, 2026 7:53 pm

जानिए सर्दी कब छुड़ाएगी धूजणी……..’सर्दी की आहट… अक्टूबर- नवंबर में मौसम का मिजाज……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर। इस साल मानसून के दौरान हुई बंपर बारिश ने अक्टूबर से प्रदेश में सर्दी के मौसम के आगमन का अहसास कराया। लेकिन मानसून की विदाई के साथ ही दिन के तापमान में आए उछाल ने सर्दी की दस्तक पर आंशिक रूप से ब्रेक लगा दिए हैं। हालांकि सुबह शाम में गुलाबी ठंडक लोगों को महसूस हो रही है लेकिन अक्टूबर- नवंबर में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अक्टूबर में मानसून विदा होने के बाद अब पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने पर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने पर सर्द मौसम के रफ्तार पकड़ने के आसार हैं। फिलहाल प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन में पारा सामान्य से तीन चार डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहने से उमस और गर्मी का जोर बना रहा है। हालांकि अब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम दर्ज हो रहा है लेकिन पारा सामान्य से अधिक रहने और हवा में सापेक्षित आर्द्रता 90 फीसदी तक दर्ज होने पर गर्मी और उमस लोगों को बेचैन कर रही है।

कहानी से संतुष्ट नहीं है पुलिस! क्या सच में गलती से लगी थी गोविंदा को गोली? नहीं मिले सही सुबूत……

मौसम के वैज्ञानिकों का कहना है किए पश्चिमी प्रशांत महासागर में अलनीनो के कमजोर पड़ने एवं ला-नीना के सक्रिय होने की संभावना है। जो ठंड को बढ़ाने में सहायक हो सकती है। ला-नीना के कारण सामान्य तौर पर तापमान में गिरावट आती है। सर्दियों में भी इसके चलते अधिक वर्षा होती है। जिससे प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में तापमान सामान्य से कुछ कम हो जाता है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से प्रदेश में दिन के तापमान में आंशिक गिरावट शुरू होने के आसार हैं। वहीं तीसरे सप्ताह तक हल्की ठंडक बढ़ने की उम्मीद है। अच्छे मानसून सीजन के बार अब इस साल कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। अक्टूबर-नवंबर के दौरान ला- नीना के एक्टिव होने की भी संभावना है जिसके चलते इसी महीने ला-नीना एक्टिव होने पर दिसंबर और जनवरी के महीने में कड़ाके की सर्दी पड़ने की उम्मीद है।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर