Explore

Search

February 8, 2026 4:34 am

Kiwi Benefits: आप भी जानकार हो जाएंगे हैरान……’Kiwi खाने के क्या हैं फायदे….

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Kiwi Benefits: कीवी विदेशी फल है लेकिन इसके गुणों की वजह से ये हमारे यहां भी खूब खाया जाता है। कीवी में खट्टापन काफी ज्यादा होता है जो कि विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होने की वजह से होता है। कीवी का सेवन इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है। इसके साथ ही कीवी का सेवन पाचन सुधारकर दिल को हेल्दी रखता है। कीवी में विटामिन सी के अलावा विटामिन ई, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कीवी खाने के 5 बड़े फायदे।

Health Tips: जानिए इस खतरनाक बीमारी से बच्चों को कैसे बचाएं…….’तेजी से बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप…..

कीवी के 5 बड़े लाभ

इम्यूनिटी बूस्टर: 

कीवी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचाता है।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद: 

कीवी में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।

दिल की सेहत के लिए अच्छा: 

कीवी में पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद: 

कीवी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। यह मुंहासों और झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है।

अच्छी नींद के लिए:

कीवी में सेरोटोनिन नामक एक न्यूरोट्रांसमीटर होता है, जो नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है।

किस समय खाना है कीवी?

कीवी को दिन में किसी भी समय खाया जा सकता है, लेकिन सुबह के समय खाली पेट खाने से अधिक लाभ मिलता है।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर