Explore

Search

March 7, 2026 4:58 am

Kathua Terrorist Attack: यहां चुनी थीं दो लोकेशन……’आठ से दस दहशतगर्दों ने घात लगा किया सैन्य वाहनों पर हमला…….’

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

कठुआ के बिलावर के बदनोता इलाके में जेंडा नाले के पास सोमवार दोपहर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। इस हमले में एक नहीं, बल्कि दो सैन्य वाहनों को निशाना बनाया गया। ये दोनों वाहन करीब-करीब 200 मीटर की दूरी पर चल रहे थे।

आतंकियों ने इलाके की रेकी कर रखी थी। सेना का काफिला हमले से कुछ घंटे पहले ही लोहाई मल्हार की ओर गया था। ऐसा अंदेशा है कि आतंकी घात लगाकर वाहनों के लौटने का इंतजार कर रहे थे। आतंकियों ने बाकायदा यहां दो लोकेशन चुनीं।

रिसर्च में हुआ खुलासा: जानिए उम्र के मुतबिक कितने बार संबंध बनाना है सही…..

उन्हें अंदाजा था कि दोनों वाहनों में दूरी है। ऐसे में आतंकियों के एक दल ने आगे चल रहे तिरपाल से ढके सैन्य ट्रैक पर ग्रेनेड दाग दिया। यह ग्रेनेड वाहन के पिछले हिस्से के भीतर जा गिरा और फट गया।

इसी बीच आतंकियों ने पीछे चल रहे दूसरे सैन्य वाहन पर भी ग्रेनेड फेंककर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। सेना को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पहाड़ी की ऊंचाई पर मोर्चा बनाकर बैठे आतंकियों ने दोनों वाहनों के चालकों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की थी।

यह हमला ठीक उसी तरह से था, जिस तरह से आतंकियों ने शिवखोड़ी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर और पुंछ में हुए एयरफोर्स के वाहन पर किया था।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर