Explore

Search

April 6, 2026 2:58 pm

जॉय अवार्ड्स 2024: आलिया भट्ट का विदेश में बजा डंका, बनीं खास अवॉर्ड जीतने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस, की अमिताभ-शाहरुख की बराबरी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नई दिल्ली: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) सऊदी अरब के रियाद में जॉय अवार्ड्स 2024 में सम्मानित होने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बनीं. समारोह में उन्हें ‘मानद पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया. ‘उड़ता पंजाब’ की एक्ट्रेस ने अपने वक्तव्य में कहा कि वह फिल्मों की दीवानी हैं. उन्होंने मजाक में कहा कि जब वह पैदा हुई थीं, तब उन्‍हें ‘लाइट्स, कैमरा, एक्शन’ सुनाई दिया था.

भारत की संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करते हुए आलिया ने समारोह के लिए डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की अजरख प्रिंट साड़ी पहनी

आलिया भट्ट ने कहा, ‘इस देश में होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, वह देश जो हम सभी को एकजुट करने और सिनेमा के नाम पर हम सभी को एक छत के नीचे लाने के लिए बहुत कुछ कर रहा है. ऐसा बहुत बार नहीं होता, जब पश्चिम और पूर्व की अनगिनत प्रतिभाएं एक छत के नीचे एक-साथ आती हैं और एक-दूसरे का जश्‍न मनाती हैं. ऐसा करने के लिए धन्यवाद.

Ram Mandir: सजा दो घर को गुलशन सा…. राम के स्वागत में रोशनी और फूलों से सराबोर हुई अयोध्या की तस्वीरें देखिए

आलिया भट्ट ने आगे कहा, ‘यह सचमुच एक असाधारण रात है. मैं फिल्मों की दीवानी हूं, मैं बस इतना ही जानती हूं. मैंने यह पहले भी कहा है, मुझे लगता है कि जब मैं पैदा हुई थी, उसी वक्‍त मुझे ‘लाइट्स, कैमरा, एक्शन’ सुनाई दिया था. मेरे लिए सिनेमा का यही मतलब है. अगर हम खुशी के बारे में बात कर रहे हैं, तो हमारे जीवन में सबसे बड़ी चीजों में से एक प्यार है. इसलिए आज रात जब मैं घर वापस जा रही हूं, तो मैं अपने साथ फिल्मों का प्यार और वह प्यार लेकर जा रही हूं, जो मैंने यहां रियाद में महसूस किया. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. मैंने महसूस किया कि यहां फिल्मों का जादू है

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान को उनके काम और योगदान के लिए जॉय अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है अवॉर्ड फंक्शन में सर एंथनी हॉपकिंस, केविन कॉस्टनर, मार्टिन लॉरेंस, ईवा लोंगोरिया, जॉन सीना, जॉर्जीना रोड्रिग्ज और जैक स्नाइडर जैसे कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात लोग शामिल हुए थे.

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर