Explore

Search

March 24, 2026 11:27 pm

JDA: जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर जयसिंहपुरा में 20 जेडीए क्वाटर्स को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर, 22 अप्रैल। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-11 में ग्राम जयसिंहपुरा में 20 जेडीए क्वाटर्स को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

महानिरीक्षक पुलिस श्री कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया जोन-11 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम जयसिंहपुरा में 20 जेडीए क्वाटर्स में स्थानीय लोगों द्वारा कब्जा-अतिक्रमण कर रहा था जिसकी सूचना प्राप्त होने पर आज उपायुक्त जोन-11 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा मौके पर पहुँच कर जेडीए क्वाटर्स को खाली करवाकर अतिक्रमण मुक्त करवाया जाकर कब्जा राज लिया गया।
उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, प्रवर्तन अधिकारी जोन-11 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर