Explore

Search

February 7, 2026 3:16 pm

Jaipur News: जयपुर-जोधपुर समेत आधे राजस्थान में खिली धूप; अब तक 61 फीसदी ज्यादा बरसात……..’राजस्थान में बदला मौसम, 17 सितंबर तक नहीं होगी बारिश……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

राजस्थान में लम्बे समय से चला आ रहा भारी बारिश का दौर अब थम गया। शुक्रवार को भी पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों को छोड़कर शेष जिलों में आसमान साफ रहा, धूप निकली। अलवर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा के कुछ एरिया में हल्की बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया.

राजस्थान में इस सीजन मानसून की रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई। इस सीजन में 1 जून से 13 सितंबर तक औसत बारिश 414.5MM होती है, जबकि इस सीजन में अब तक कुल 668.3MM बरसात हो चुकी है। केवल झालावाड़ को छोड़कर शेष सभी 32 जिलों में बारिश औसत से ज्यादा हुई है। टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, जैसलमेर में तो औसत से दोगुनी से भी ज्यादा बरसात हो गई।

Health Tips: इन 5 बातों से अभी पता लगाएं अपने दिल की सेहत का हाल……….’तेजी से बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले……

अलवर के टपूकड़ा में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान अलवर के टपूकड़ा एरिया में 7MM बारिश हुई। झुंझुनूं के गुढ़ा गौड़ जी में 4MM बारिश हुई और भीलवाड़ा के एरिया में हल्की बूंदाबांदी हुई। शेष राजस्थान में मौसम शुष्क रहा और धूप रही। जैसलमेर, जोधपुर, गंगानगर, बीकानेर, बाड़मेर जिलाें में शुक्रवार को पूरे दिन आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली।

जयपुर, अजमेर, सीकर, दौसा, सवाई माधोपुर, उदयपुर, कोटा समेत दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के जिलों में आसमान में हल्की बादल रहे और धूप भी रही। जयपुर में बादलों के आवाजाही रही और हल्की धूप रही। दिन का अधिकतम तापमान कल 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जैसलमेर में कल दिन का अधिकतम तापमान 34.7, जोधपुर में 32.4, बाड़मेर में 33.6, अजमेर में 30.2 और उदयपुर में 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा तापमान कल गंगानगर में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर