Explore

Search

December 23, 2025 9:32 am

Jaipur News: दीया कुमारी ने पुष्प अर्पित किए……..’सवाई जयसिंह द्वितीय की जन्म जयंती……..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर के संस्थापक सवाई जयसिंह द्वितीय की 337वीं जन्म जयंती के अवसर पर हेरिटेज निगम की ओर से रविवार को स्टेच्यू सर्कल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि सवाई जयसिंह द्वितीय ने जयपुर एक प्लान्ड सिटी के रूप में बना था। पूरे देश से व्यापारियों-कारीगरों को बुलाकर यहां बसाया गया था। जय सिंह एक एस्ट्रोनॉमर, प्लानर, एडमिनिस्ट्रेटर थे, उनसे सभी को प्रेरणा मिलती है।

परकोटा क्षेत्र में बनी नालियां, चौड़ी सड़कें उनकी दूरदर्शिता का एक बड़ा उदाहरण है। अब इस जयपुर की विरासत, संस्कृति को बढ़ाने के लिए नागरिकों की भागीदारी भी रहनी चाहिए। प्रशासन तो अपना काम कर ही रहा है, लेकिन नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने जयपुर को सुंदर और स्वच्छ बनाए के लिए महापौर से भी अपेक्षा जताई। साथ ही कहा कि वॉल सिटी को लेकर इस बार सरकार ने बजट भी अनाउंस किया है।

Health Tips: इन 4 प्राकृतिक चीजों से मिलेगा छुटकारा……..’पेट फूलने की समस्या से परेशान हैं…….

महापौर कुसुम यादव ने कहा कि जिस जयपुर को हम देखते हैं, इसकी वास्तुकला, बनावट, छोटी-छोटी चौकड़ियों में 300 साल बाद भी किसी चीज की कमी नहीं है. ऐसी सोच रखने वाले जयपुर के संस्थापक का जन्म दिवस मना रहे हैं। यहां पुलिस बैंड ने अपनी प्रस्तुति दी है और पूरे एक महीने जय सिंह के बसाए जयपुर का जन्म दिवस भी मना रहे हैं। कार्यक्रम में हेरिटेज निगम आयुक्त अरुण कुमार हसीजा, उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्य निगम अधिकारी और प्रबुद्धजन ने भी सवाई जय सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर