Explore

Search

March 20, 2026 11:55 am

Jaipur Gold Silver Price: जानिए सर्राफा बाजार में आज का रेट…….’सोना-चांदी के भाव स्थिर, शादी के सीजन में बढ़ सकती है कीमतें…..

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

आज सोना और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है. कल दोनों के भाव में गिरावट आई थी. इससे पहले सोना और चांदी के भाव में बढ़ोतरी हो रही थी. एक्सपर्ट के मुताबिक वेडिंग सीजन के कारण कीमती धातुओं के भावों में हलचल है. मलमास खत्म होने के बढ़ सोना और चांदी के गहनों की मांग अधिक बढ़ने के कारण इनके भावों में बढ़ोतरी अधिक हुई है. ऐसे में गहने खरीदने वाले लोगों को कोई राहत मिलती नहीं नजर आ सकती ही है.

राज्य स्तर पर नर्सिंग ऑफिसर को किया सम्मानित

ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि सुस्त पड़ी बाजार की रौनक एक बार फिर लौट आई है. ऐसे में अब सर्राफा व्यापारियों ने थोड़ी राहत की सांस ली है. अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान ले, आज गणतंत्र दिवस पर 27 जनवरी को सोना और चांदी के भाव है.

सोना और चांदी के भाव स्थिर 

जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोना और चांदी के भावों में कोई बदलाव नहीं आया है. आज शुद्ध सोने के भाव स्थिर है, इसके भाव 82,600 रुपए प्रति दस ग्राम है. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी कोई गिरावट या बढ़ोतरी नहीं आई है. इसके भाव 77,400 रुपए प्रति दस ग्राम है. इसके अलावा कल चांदी के भाव में भी गिरावट आई है. ऐसे में इसके भाव 93,500 रुपए प्रति किलो हैं.

गहनों के भाव बढ़ेंगे 

एक्सपर्ट के अनुसार आगामी दिनों में सोना और चांदी के भावों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. शादियों का सीजन शुरू होने के कारण बाजार में भी गहनों की भारी डिमांड है ऐसे में अनुमान है कि अभी केवल दोनों कीमती धातुओं के भाव बढ़ेंगे. अगर पिछले सीजन की तरह इस बार भी चांदी की मांग अधिक रही तो चांदी एक लाख रुपये पार जा सकती है.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर