जयपुर. मलमास लगने के बाद जयपुर सर्राफा बाजार में लगातार सोना चांदी के भाव में बदलाव हो रहा है. कभी भाव स्थिर तो कभी गिरावट और कभी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. बाजार में इनकी डिमांड कम होने के कारण ऐसा हो रहा है. कल इनके भावों में बढ़ोतरी होने के बाद आज फिर सोना और चांदी के भावों में गिरावट आई है.
अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान लें.
Fruits For Skin Care: खाएं ये पांच फल…….’सर्दियों में त्वचा को कैसे रखें हेल्दी……
सोना और चांदी के भाव में कमी आई
जयपुर सर्राफा मार्केट में सोना और चांदी के भावों में गिरावट दर्ज की गई है. आज शुद्ध सोने के भाव में 400 रुपए कम हुए हैं, अब इसके भाव 78,500 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी 400 रुपए का उछाल आया है, अब इसके भाव 73,300 रुपए प्रति दस ग्राम हैं. इसके अलावा चांदी के भाव में भी 1000 रुपए की गिरावट आई है, अब इसके भाव इसके भाव 90,000 रुपए प्रति किलो हो गए हैं.
सोना चांदी के भाव गिरेंगे
सर्राफा व्यापारियों के अनुसार आगामी दिनों में सोना चांदी के भाव गिर सकते हैं. ज्वेलर्स विमल सोनी ने बताया कि इस 2009 में भी 2024 की तरह ही सोना चांदी के भाव में उथल-पुथल मची थी, लेकिन साल के अंत में इनके भाव में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट हुई थी. सोनी ने बताया कि तब के रिकॉर्ड स्तर से 15% गिरावट आई थी. इसका मतलब है कि सोने की कीमत अभी और घट सकती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार नए साल के बाद पर सोना चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट हो सकती है. वहीं, 14 जनवरी के बाद इसके भाव में फिर बढ़ोतरी हो सकती है.







