auruhana2.kz
autokolesa.kz
costacoffee.kz
icme2017.org
kenfloodlaw.com
Vavada
Chicken Road
카지노 사이트 추천
betify

Explore

Search

August 24, 2025 9:20 pm

Isha Bharti Pasricha: लंदन में रहती हैं Airtel के मालिक की लाडली, राजकुमारियों जैसे ठाठबाट, क्‍या करती हैं काम?

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नई दिल्‍ली: भारतीय अरबपति व्यवसायियों के बेटे और बेटी सहित परिवार के कई सदस्य बाहर बस गए हैं। वे भारत में पले-बढ़े। उच्च शिक्षा के लिए विदेश गए। फिर वहीं बसने का फैसला कर लिया। उन्‍हीं में से एक हैं ईशा भारती पसरीचा। ईशा 37 साल की हैं। वह भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और चेयरमैन सुनील मित्तल की बेटी हैं। टेलीकॉम सेक्‍टर में उनके ग्रुप की कंपनी एयरटेल का डंका बजता है। सुनील मित्‍तल की नेटवर्थ करीब 78,360 करोड़ रुपये है।

जयपुर में अप्रूवड प्लॉट मात्र 7000/- प्रति वर्ग गज 9314188188

सुनील मित्‍तल की बेटी ईशा के ठाठबाट राजकुमारियों जैसे हैं। वह लाइफस्टाइल इंवेस्‍टर और लंदन के मेंबर्स क्लब मैसन एस्टेले की आर्टिस्टिक डायरेक्‍टर हैं। वह अपने पति शरण पसरीचा के साथ लंदन में रहती हैं। कपल के दो बच्चे हैं। एक बेटी और एक बेटा। शरण पसरीचा लाइफस्टाइल हॉस्पिटैलिटी फर्म एनिसमोर के संस्थापक हैं।

स्‍कॉटलैंड में जन्‍म, दिल्‍ली में पली-बढ़ीं

ईशा का जन्म स्कॉटलैंड में हुआ। वह दिल्‍ली में पली-बढ़ीं। एक इंवेस्‍टर के तौर पर उन्होंने रोक्सांडा, एसेनो, डॉ. बारबरा स्टर्म सहित कई ब्रांडों में निवेश किया। ईशा ने अपने बचपन का एक बड़ा हिस्सा स्कॉटलैंड में बिताया। उन्होंने जॉर्जियाई टाउनहाउस में मैसन एस्टेले की सह-स्थापना भी की। वह भारती फाउंडेशन के ट्रस्‍टी बार्ड की सदस्य भी हैं।

राजस्थान दिवस पर पर्यटकों को विशेष सौगात, जयपुर के सभी राजकीय स्मारकों में आज फ्री एंट्री

कहां पढ़ी हैं सुनील म‍ित्‍तल की बेटी?

रिपोर्टों के अनुसार, ईशा ने ब्रिटेन की बाथ यूनिविर्सिटी से पॉलिटिक्‍स, इतालवी और फ्रेंच में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने पेरिस में लुई वुइटन में सेल्‍स असिस्‍टेंट के रूप में एक साल बिताया। उनके पति शरण एनिसमोर के संस्थापक और सीईओ हैं। उन्‍होंने 2015 में स्कॉटलैंड के प्रसिद्ध ग्लेनीगल्स लक्जरी होटल का अधिग्रहण किया था। लाइफस्टाइल इंवेस्‍टर होने के नाते ईशा सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइफ अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। उनके हजारों फॉलोअर्स हैं।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
ligue-bretagne-triathlon.com
pin-ups.ca
pinups.cl
tributementorship.com
urbanofficearchitecture.com
daman game login