IPL 2023, MI vs PBKS: पंजाब और मुंबई के बीच आज होगा महामुकाबला, जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 का 31वां मुकाबला आज शाम को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई की नजर पंजाब के खिलाफ लगातार चौथी जीत हासिल करने पर होगी। इस मैच में सबकी नजर महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर होगी।
विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659
हेड टू हेड आंकड़े
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 29 मैच हुए हैं। पंजाब ने अब तक खेले गए 29 मैचों में से 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई इंडियंस ने किंग्स की तुलना में कुछ बेहतर प्रदर्शन किया है और रोहित शर्मा की नेतृत्व वाली मुंबई पलटन ने 15 मैच जीते हैं।
यह खबर भी पढ़ें: लंदन से करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ कार चुराकर पाकिस्तान ले गए चोर! जाने क्या है पूरा मामला?
पिच रिपोर्ट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। बल्लेबाजों के लिए पिच से मदद रहेगी। ऐसे में गेंदबाजों को मुश्किलें होंगी। टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया जा सकता है। शाम के समय ओस की भूमिका हो सकती है।
यह खबर भी पढ़ें: विदाई के समय अपनी ही बेटी के स्तनों पर थूकता है पिता, फिर मुड़वा देता है सिर, जानें क्यों?
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
MI: इशान किशन, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, रिले मेरेडिथ, पीयूष चावला।
PBKS: शिखर धवन, हरप्रीत भाटिया, लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, सैम करन, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर।
Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप