IPL 2023, CSK vs MI: चेन्नई ने मुंबई को सात विकेट से हराया, धोनी की टीम के लिए ये खिलाड़ी बने जीत के हीरो

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। 
IPL 2023, CSK vs MI: चेन्नई ने मुंबई को सात विकेट से हराया, धोनी की टीम के लिए ये खिलाड़ी बने जीत के हीरो

मुंबई। आईपीएल 2023 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को सात विकेट से हरा दिया। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन: "जयपुर में निवेश का अच्छा मौका" JDA अप्रूव्ड प्लॉट्स, मात्र 4 लाख में वाटिका, टोंक रोड, कॉल 8279269659

चेन्नई सुपरकिंग्स ने रवींद्र जडेजा (20/3) की बेजोड़ गेंदबाजी और अजिंक्या रहाणे (61) के तूफानी अर्द्धशतक की बदौलत शनिवार को मुंबई इंडियंस को सात विकेट से मात दी।

मुंबई ने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर आईपीएल 2023 का पहला मैच खेलते हुए 20 ओवर में 157 रन बनाये। चेन्नई ने यह लक्ष्य आसानी के साथ 18.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।

यह खबर भी पढ़ें: शादी से ठीक पहले दूल्हे के साथ ही भाग गई दुल्हन, मां अब मांग रही अपनी बेटी से मुआवजा

मुंबई के लिये निराशाजनक रहे मैच में ईशान किशन ने सर्वाधिक 32 रन बनाये, जबकि टिम डेविड ने 31 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा मुंबई का कोई बल्लेबाज महत्वपूर्ण योगदान नहीं दे सका और मेजबान टीम चेन्नई की फिरकी के आगे ढेर हो गयी।

यह खबर भी पढ़ें: ऐसा गांव जहां बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

चेन्नई के लिये पदार्पण कर रहे रहाणे ने मात्र 27 गेंद पर सात चौके और तीन छक्के लगाकर 61 रन बनाये। वह चेन्नई को दमदार शुरुआत दिलाने के बाद पारी के आठवें ओवर में आउट हो गये, जिसके बाद अंबाती रायडू (16 गेंद, 20 रन) ने विजयी चौका जड़कर चेन्नई को तीन मैचों में दूसरी जीत दिलाई।

Download app : अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप

From around the web