Explore

Search

March 24, 2026 8:00 am

IPL 2024 Price: टूटे सारे रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप विजेता कप्तान पैट कम‍िंस IPL हिस्ट्री के सबसे महंगे खिलाड़ी… देखें टॉप 5 ख‍िलाड़‍ियों की लिस्ट

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज (19 दिसंबर) दुबई में हुई. इसमें पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा है. इस तरह पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं. कमिंस को खरीदने के लिए आरसीबी ने भी जद्दोजहद की, लेकिन सनराइजर्स ने बाजी मार ली. कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था.

कम‍िंस को खरीदने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद में बोली के दौरान काफी जंग हुई. गौरतलब है कि पैट कमिंस ने इस साल ऑस्ट्रेलिया को दो ICC टूर्नामेंट जितवाए हैं. WTC फाइनल 2023 के विजेता कप्तान भी पैट कम‍िंस थे, वहीं हाल में वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के विजेता भी पैट कम‍िंस थे.

 

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर