पुरुष और महिला को ये काम कभी नहीं करना चाहिए, वरना जाना पड़ेगा नरक

डेस्क। जीवनकाल में पुरुष कई कर्म करता है जिससे उसके स्वर्ग नरक का फैसला होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के विषय में बताएँगे, जिन्हें करने से स्त्री हो या पुरुष दोनों को ही मुसीबतों का सामना करना पड़ता है व समाज में अपमानित भी होना पड़ता है। इन कामों का उल्लेख महाभारत रामायण व गरुड़ पुराण में भी किया गया है।
शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है, की व्यक्ति को कभी भी असत्य नहीं बोलना चाहिए क्योंकि असत्य अधिक दिनों तक छिपा नहीं रह सकता।
यह खबर भी पढ़ें: अनोखा रहस्य: इस मंदिर में इतनी बार रंग बदलता है शिवलिंग
व्यक्ति को कभी भी किसी को धोखा नहीं देना चाहिए क्योंकि दुर्योधन और शकुनी के धोखे और कपट के कारण ही महाभारत का भीषण युद्ध हुआ, जिसकी वजह से समस्त कौरवों का नाश हो गया था।
शास्त्रों में कहा गया है, कि किसी भी जीव की हत्या करना घोर पाप है, जिसके कारण व्यक्ति को नर्क में यातनाएं भोगना पड़ता है और इसके कारण समाज में व्यक्ति को हीन भावना से देखा जाता है।
यह खबर भी पढ़ें: यहां बलात्कार और जादू टोना करने वाले लोगों को दी जाती हैं सजा-ए-मौत
व्यक्ति को कभी भी किसी चीज का अहंकार नहीं करना चाहिए क्योंकि अहंकार व्यक्ति को पाप के मार्ग पर लेकर जाता है, जिसका परिणाम दुखद होता है। जिस प्रकार रावण और दुर्योधन अपने अहंकार के वशीभूत होकर पाप कर्म करते रहे और अंत में उन्हें अकाल मृत्यु प्राप्त हुई।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप