Explore

Search

February 19, 2026 11:57 am

IND vs NED Highlights: वर्ल्ड कप में टीम इंड‍िया ने जड़ा जीत का चौका, नीदरलैंड्स चारों खाने चित, शिवम दुबे-वरुण चक्रवर्ती रहे जीत के हीरो

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

अहमदाबाद: ICC Men’s T20 World Cup 2026 के ग्रुप ए के 36वें मैच में टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से शिकस्त दी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने लगातार चौथी जीत हासिल की और ग्रुप स्टेज में 100% रिकॉर्ड (4 में से 4 जीत) के साथ सुपर-8 में प्रवेश किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 12वीं जीत का आंकड़ा भी छुआ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए। शिवम दुबे ने विस्फोटक अर्धशतक जड़ा और 31 गेंदों में 66 रन (4 चौके, 5 छक्के) ठोके, जो इस वर्ल्ड कप में उनकी पहली फिफ्टी थी। सूर्यकुमार यादव ने 34 रन बनाए। नीदरलैंड्स की ओर से लोगन वान बीक ने 3 विकेट लिए।

जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 176/7 तक ही पहुंच सकी। बास डी लीडे ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। भारत की गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने कमाल दिखाया और 3/14 के शानदार आंकड़े के साथ मिस्ट्री स्पिन से डच बल्लेबाजों को परेशान किया। शिवम दुबे ने भी 2 विकेट चटकाए। आखिरी ओवर में दुबे ने ही निर्णायक विकेट लेकर भारत की जीत पक्की की।

मैच के हीरो शिवम दुबे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि ग्रुप स्टेज से मिले सबक सुपर-8 में काम आएंगे।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर