Explore

Search

March 26, 2026 3:37 pm

ऑरेंज एलिफेंट और AJIO की साझेदारी ‘सूट योरसेल्फ’: माइक्रो-फिक्शन में ब्रांडेड कंटेंट का नया अंदाज़

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

आज के डिजिटल युग में दर्शक ऐसे कंटेंट की ओर अधिक आकर्षित होते हैं जो प्रामाणिक, इमर्सिव और संस्कृति से मजबूत हो और कँनेट कर सके! इसी सोच के साथ डिजिटल-फर्स्ट प्रोडक्शन हाउस ब्रांड स्टोरीज प्रेजेंट करने के तरीके पर नए सिरे से एक्सपेरीमेंट कर रहे हैं। ऑरेंज एलिफेंट भी ऐसा ही स्टूडियो है, जो इंटरनेट के लिए ओरिजिनल, कहानी-प्रधान कंटेंट बनाने पर ध्यान देता है और ब्रांड्स को इस तरह इंटीग्रेट करता है कि दर्शक उनसे सच में जुड़ सकें, और जो कमर्शियल के ज़्यादा कुछ हो!

उनका लेटेस्ट प्रोजेक्ट, AJIO के लिए तैयार की गई ब्रांडेड वर्टिकल माइक्रो-फिक्शन सीरीज़ ‘सूट योरसेल्फ’, हाल ही में अपने ट्रेलर लॉन्च के बाद चर्चा में आ गई है। यह प्रोजेक्ट दर्शकों के लिए पॉलिशड और संस्कृति-सम्बंधित कहानी पेश करता है, जो जरूरत से ज़्यादा कमर्शियल प्रतीत होने के बजाय ज़्यादा ऑर्गेनिक और स्वाभाविक लगती है।

सीरीज़ की महत्वाकांक्षा या कहे एम्बिशन, इसे खास बनाती है। यह बड़े पैमाने का ब्रांडेड फिक्शन प्रोजेक्ट है, जिसमें आन्या सिंह और रोहन गुरबक्सानी जैसे जाने-माने फिल्म कलाकार शामिल हैं। बड़ा स्केल, बड़े एक्टर्स और प्रोफेशनल टीम का इंटीग्रेशन, इससे यह स्पष्ट होता है कि ब्रांड ओरिजिनल IP को कितनी गंभीरता से देख रहे हैं। ‘सूट योरसेल्फ’ एक शानदार एक्साम्प्ल हैं, जो भारी प्रोडक्ट प्लेसमेंट को प्राथमिकता ना देकर, कहानी को प्राथमिकता देता है। यहां तक कि हर एपिसोड में ब्रांड इंटीग्रेशन अनिवार्य नहीं है, जिससे दर्शक सच में इससे कनेक्ट कर पाए!

AJIO द्वारा वर्टिकल माइक्रो-फिक्शन फॉर्मेट अपनाना भी एक साहसिक कदम है। ऐसे समय में जब फॉर्मूला-बेस्ड ब्रांड फिल्में अधिकतर हावी हैं, ‘सूट योरसेल्फ’ एक एक्सपेरिमेंटल और इनोवेटिव प्रयास के रूप में सामने आता है, जो दर्शकों और फॉर्मेट दोनों पर भरोसा करता है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से, ऑरेंज एलिफेंट खुद को एक लीडिंग डिजिटल-फर्स्ट कंटेंट प्रोडक्शन हाउस के रूप में स्थापित कर रहा है, नए फॉर्मेट्स को खोज रहा है और ब्रांडेड कंटेंट तथा ओरिजिनल ब्रांड IP के भविष्य को आकार दे रहा है।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर