Explore

Search

February 19, 2026 1:57 am

मानव सेवा संस्था ने वितरित किए कचरा पात्र ।

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

सुरेन्द्र सिंह चांदेसरा

सिवाना कस्बे के राउप्रावि जीनगरो की वास में गुरुवार को मानव सेवा संस्था की ओर से चलाए जा रहे कचरा पात्र वितरण अभियान के तहत प्रदेश प्रभारी कैलाशसिंह राजपुरोहित घाणा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सोढ़ा,जिला उपाध्यक्ष व अभियान प्रभारी ओमप्रकाश प्रजापत,ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश परिहार मवड़ी के आतिथ्य में स्कूल के लिए कचरा पात्रों का निःशुल्क वितरण किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सोढ़ा ने कहा कि संस्था की ओर से अलग अलग अभियान चलाकर स्कूली बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश परिहार ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है। प्रदेश प्रभारी कैलाशसिंह राजपुरोहित घाणा ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों का मुख्य लक्ष्य बच्चों में छोटी उम्र से ही स्वच्छता की आदतों को विकसित करना है, जो स्वच्छ भारत मिशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी।प्रधानाध्यापक शंकरसिंह राजपुरोहित ने संस्था का आभार जताया।इस अवसर पर अध्यापक लेखराज देवासी, शैतानसिंह भायल, तरुणा ओझा,विमला,उर्मिला,राधिका विश्नोई,विक्रम सिंह राजपुरोहित घाणा,जितू भाटी सहित संस्था के प्रतिनिधि मौजूद थें।

Journalist Surendra Rajpurohit
Author: Journalist Surendra Rajpurohit

Journalist, Writer, Social worker

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर