Explore

Search

March 11, 2026 12:52 pm

Hinduan News: दुकान में फायरिंग कर जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त पिस्टल व स्विफ्ट कार जप्त

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

करौली 14 जनवरी। हिंडौन सिटी कस्बा में माताजी का कटला स्थित दुकान पर मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद को लेकर मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ व फायरिंग की घटना में थाना पुलिस की टीम ने मुख्य आरोपी थान सिंह गुर्जर पुत्र अमर सिंह (37) निवासी झिरना थाना सदर हिंडौन व सहयोगी रामनिवास उर्फ रामू गुर्जर पुत्र लाखन सिंह (26) निवासी वमनपुरा गुर्जर थाना सदर हिंडौन को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, डंडा और एक स्विफ्ट कार जब्त की है।

      एसपी ममता गुप्ता ने बताया कि 9 जनवरी को व्यापारी घनश्याम खटीक द्वारा रिपोर्ट दी गई कि उसकी मां के नाम से माता जी का कटला में दुकाने हैं। दुकानों के मालिकाना हक को लेकर मां व भगवान सिंह गुर्जर की बीच मुकदमा चल रहा है। भगवान गुर्जर ने 7 जनवरी को दुकान खाली करने की धमकी दी थी। आज सुबह थान सिंह गुर्जर, भगवान सिंह, अंकुर शर्मा व 10-15 नकाबपोश व्यक्ति आये और दुकान में घुसकर सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। गाली गलौज कर मारपीट की और गल्ले में रखे 20 हजार निकाल शाम तक दुकान खाली करने की धमकी दी। शाम करीब 8:00 बजे के करीब घातक हथियारों से दुकान पर फायरिंग की।

       रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश जैफ, राकेश कुमार व सीओ प्रवेंद्र सिंह महला के सुपरविजन में एसएचओ हिंडौन सिटी रामरूप मीना, एसएचओ सदर रामचंद्र, एसएचओ नई मंडी रुक्मणी के नेतृत्व में टीमें गठित की गई।

      आरोपियों की तलाश के दौरान थाना सदर हिंडौन के कॉन्स्टेबल धीरज को इनपुट प्राप्त हुए की घटना में शामिल आरोपी सिंघाड़ा के पास से कहीं बाहर जाने की फिराक में है। सूचना पर एसएचओ सदर रामचंद्र मय टीम के मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को देख आरोपी थान सिंह व रामनिवास भागने लगे। जिन्हें घेर कर टीम ने पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल-डण्डा व परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त की है। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल धीरज की विशेष भूमिका रही।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर