Explore

Search

March 20, 2026 10:25 am

दूरदर्शन केन्द्र जयपुर में हिन्दी कार्यशाला का आयोजन

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

दूरदर्शन केन्द्र जयपुर में राजभाषा अनुभाग द्वारा हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। कार्यशाला में केन्द्र के 60 अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रुप में राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर की हिन्दी विभाग की सहायक आचार्य डॉ गीता सामौर ने संबोधित किया। डॉ सामौर ने इस अवसर पर कहा कि हिन्दी के प्रचार प्रसार में लोक सेवा प्रसारकों के रूप में आकाशवाणी व दूरदर्शन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। उन्होंने समाचार प्रस्तुतिकरण में शुद्ध हिंदी प्रयोग व उच्चारण पर ध्यान देने के लिए कहा।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आखिर क्यों चुना गया 22 जनवरी का ही दिन? जानें क्यों खास है यह मुहूर्त

केन्द्र के राजभाषा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार परिहार ने केन्द्र की राजभाषा गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए कार्यशाला का सफल संचालन किया।
कार्यशाला में केंद्राध्यक्ष और उपमहानिदेशक अभियांत्रिकी सतीश देपाल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और राजभाषा उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला को निदेशक अभियांत्रिकी एच. पी. मीणा, सहायक निदेशक (समाचार) मुरारी लाल गुप्ता, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी अशोक अम्बवानी, समाचार संपादक जया गुप्ता , लेखाकार राजेन्द्र चेतीवाल, लेखा शाखा के ओमप्रकाश शर्मा ने भी संबोधित किया।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर