Explore

Search

May 24, 2026 10:50 am

जाम में फंसा हार्ट का मरीज, परिजन चारपाई पर लेकर दौड़े अस्पताल, हो गई मौत

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

जयपुर। कोटपूतली—बहरोड़ जिले में चौकानें वाला मामला सामने आया है। एक हार्ट अटैक के मरीज की मौत इसलिए हो गई। क्योंकि उसे जब परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे, तब यातायात जाम था। बीमार बुजुर्ग की गाड़ी जाम में फंस गई। इसके बाद मजबूरन परिजन बुजुर्ग को चारपाई पर लेटाकर अस्पताल ले गए। लेकिन समय पर इलाज न मिलने पर उनकी जान चली गई।

राजस्थान के CM Bhajanlal ने सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर जारी किए नए आदेश

मामला सोमवार सुबह का है। बानसूर के पांचपिपली गांव के रहने वाले 70 साल के बद्री प्रसाद को अचानक हार्ट अटैक आया। परिवार के लोग उन्हें पिकअप गाड़ी में चारपाई पर लेटाकर अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन हरसोरा रोड पर लगे जाम में उनकी गाड़ी फंस गई। फिर बुजुर्ग के परिजन खाट समेत अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में भी उन्हें समय पर इलाज नहीं मिला और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दिन के समय उनके पिता खाना खाकर खाट पर बैठे थे तभी अचानक बैठे-बैठे वो गिर गए। तुरंत ही उन्हें जुगाड़ गाड़ी में लेटाकर अस्पताल ले जाने लगे। कुछ दूर जाने के बाद अचानक गाड़ी बंद हो गई। फिर एक पिकअप गाड़ी मौके पर रुकी। लेकिन कुछ दूरी पर चलने के बाद बानसूर कस्बे में हरसोरा रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। जिसके बाद हमने उन्हें पैदल अस्पताल लेकर पहुंचे।

यातायात जाम की वजह से मरीज की मौत का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। एसडीएम की ओर से इस मामले में संबंधित अधिकारियों को नोटिस देने की सूचना है। प्रशासन का कहना है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर