Explore

Search

March 12, 2026 12:11 pm

Health Tips: अंजीर एक फायदे अनेक! हर तरह के दर्द को दूर करता है अंजीर, इस तरह करें अपनी डाइट में शामिल

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी को शरीर के किसी न किसी हिस्सें में दर्द की शिकायत आम है। दिनभर दफ्तर में घंटों बैठकर काम करना, गलत खानपान, नींद पूरी न होने के कारण कमर दर्द और पैर दर्द जैसी परेशानियां आम है। अगर आप थोड़ा सा अपनी डाइट का ध्यान रखें तो आप कई परेशानियों को खुद से दूर रख सकते हैं।

आज के समय में बुजुर्गों से ज्यादा कम उम्र के लोगों में दर्द की ये तकलीफ देखी जा सकता है। इस परेशानी को आप अपनी डाइट में अंजीर को शामिल कर दूर कर सकते हैं। कोशिश करें सूखे अंजीर का सेवन करें।एन्टीऑक्सिडेंट से भरपूर सूखे अंजीर में पानी 80%, कैल्शियम 0.06%, कार्बोहाइड्रेट 63%, फाइबर 2.3%, वसा 0.2%, प्रोटीन 3.5%, क्षार 0.7%, सोडियम, पोटेशियम, तांबा, सल्फर और क्लोरिन पर्याप्त मात्रा में होते हैं।

घुटने के दर्द: सूखे अंजीर में कैल्सियम होता है जो हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। घुटने के दर्द से परेशान रहने वाले लोगों के लिए यह वरदान का काम करता है। दर्द से निजात पाने के लिए रोजाना 3-4 अंजीर का सेवन करें।

कमर दर्द: अगर आप कमर दर्द से परेशान है तो इसके लिए अंजीर की छाल, सोंठ और धनियां को बराबर मात्रा में लेकर कूट लें और रात को पानी में भिगो दें। सुबह इस पाना को छानकर पी लें। आपको कुछ ही दिनों में दर्द से आराम मिलेगा।

जुकाम- पानी में 5 अंजीर को डालकर उबाल लें और इस पानी को छानकर गर्म-गर्म सुबह और शाम को पीने से जुकाम में लाभ होता है।

सिर का दर्द- सिरके या पानी में अंजीर के पेड़ की छाल की भस्म बनाकर सिर पर लेप करने से सिर का दर्द ठीक हो जाता है।

बवासीर- 3-4 सूखे अंजीर को शाम के समय पानी में डालकर रख दें। सुबह अंजीरों को मसलकर प्रतिदिन सुबह खाली पेट खाने से बवासीर दूर होती है।

रक्तवृद्धि और रक्तविकार दूर- 10 मुनक्के और 8 अंजीर 200 मिलीलीटर दूध में उबालकर खा लें। और उसी दूध को पी लें। इससे रक्त में वृद्धि और रक्त सम्बन्धी विकार दूर हो जाते है। दो अंजीर को बीच से आधा काटकर एक गिलास पानी में रात भर के लिए भिगो दें सुबह उसका पानी पीने से और अंजीर खाने से रक्त संचार बढ़ता है।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर