auruhana2.kz
autokolesa.kz
costacoffee.kz
icme2017.org
kenfloodlaw.com
Vavada
Chicken Road
카지노 사이트 추천
betify

Explore

Search

August 24, 2025 9:52 am

Happy Ram Navami 2024: 56 भोग, सोने चांदी से निर्मित वस्त्र, 4 मिनट तक सूर्य तिलक… भव्य महल में ऐतिहासिक रामनवमी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

अयोध्या: पूरे देश में रामनवमी की धूम है. धर्मनगरी अयोध्या में आज प्रभु राम का जन्मोत्सव भव्य राम मंदिर में मनाया जाएगा.पहली बार ऐसा मौका होगा जब भगवान राम अपने भव्य महल में लगभग 500 वर्ष बाद जन्मोत्सव मनाएंगे. जन्मोत्सव के मौके पर भगवान सूर्य भी प्रभु राम का दर्शन करते नजर आएंगे. यानी कि भगवान राम के माथे पर सूर्य का राजतिलक किया जाएगा और यह तिलक भी लगभग चार से पांच मिनट तक रहेगा इसके अलावा प्रभु राम जन्मोत्सव के मौके पर पीतांबरी वस्त्र यानी की पीले रंग का वस्त्र धारण करेंगे जिसमें सोने और चांदी का लेप लगाया होगा. इसके अलावा प्रभु राम के जन्मोत्सव के मौके पर धनिया की पंजीरी समेत 56 व्यंजनों का भोग प्रभु राम के दरबार में लगाया जाएगा .

Approved Plot in Jaipur @ 3.50 Lakh call 9314188188

अयोध्या में इस बार रामनवमी भव्यता के साथ मनाया जा रहा है क्योंकि प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला मौका है जब प्रभु राम अपने भव्य महल में जन्मोत्सव का आनंद लेंगे. राम के दरबार में विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा पूरी अयोध्या को त्रेता की तरह सजा दिया गया है दोपहर ठीक 12 बजे से लेकर 1:00 के बीच में प्रभु राम जन्म लेंगे इसके अलावा इस पल के साक्षी अयोध्या आने वाले लाखों की संख्या में भक्त होंगे साथ ही जो लोग प्रभु राम के दरबार में नहीं पहुंच पा रहे हैं वह घर बैठे प्रसार भारती के माध्यम से प्रभु राम के जन्मोत्सव का आनंद ले सकेंगे इसके अलावा अयोध्या में सब स्थान पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है. आसानी से प्रभु राम का दर्शन राम भक्त कर सके इसको लेकर विशेष तरह के इंतजाम किए गए हैं

Delhi News: अभी तिहाड़ में रहेंगे CM केजरीवाल, 23 अप्रैल तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

50 लाख से ज्यादा राम भक्त…
पूरी अयोध्या में प्रभु राम के जन्मोत्सव की धूम है संपूर्ण अयोध्या को सुगंधित फूलों से सजाया गया है खूबसूरत लाइटिंग आने वाले राम भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है इसके अलावा श्रद्धालुओं के सुविधा का भी ख्याल रखा गया है लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामलाल का दर्शन कर रहे हैं और यह हनुमान लगाया जा रहा है इस बार के रामनवमी में लगभग 50 लाख से ज्यादा राम भक्त पहुंच सकते हैं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर
ligue-bretagne-triathlon.com
pin-ups.ca
pinups.cl
tributementorship.com
urbanofficearchitecture.com
daman game login