Explore

Search

February 17, 2026 3:25 pm

Grammy Awards 2024: ‘भारत को गर्व है’, जाकिर हुसैन-शंकर महादेवन की ग्रैमी जीत पर क्या बोले PM मोदी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नई दिल्ली। Grammy 2024 Winners: 2024 के ग्रैमी अवार्ड्स में भारत का जलवा देखने को मिला। तबला वादक जाकिर हुसैन और बांसुरीवादक राकेश चौरसिया सहित पांच भारतीय संगीतकारों को ग्रैमी अवार्ड्स से नवाजा गय

इस खुशी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय ग्रैमी विजेताओं जाकिर हुसैन, राकेश चौरसिया, शंकर महादेवन, गणेश राजगोपालन और सेल्वगणेश वी को उनके फ्यूजन बैंड शक्ति द्वारा 5 फरवरी (IST) को ग्लोबल म्यूजिक एल्बम ग्रैमी जीतने की बाद बधाई दी।

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X (पू्र्व में ट्विटर) पर बधाई देते हुए लिखा, ‘GRAMMYs में आपकी अभूतपूर्व सफलता पर आपकी असाधारण प्रतिभा और संगीत के प्रति समर्पण ने दुनिया भर में दिल जीत लिया है। भारत को गर्व है! ये उपलब्धियां आपके द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत का प्रमाण हैं। यह नई पीढ़ी के कलाकारों को बड़े सपने देखने और संगीत में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए भी प्रेरित करेगी।

 

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर