Explore

Search

February 7, 2026 6:59 pm

Gold & Sliver Price Today: 12 बड़े शहरों में ये है भाव………’22 अगस्त को सोना हुआ महंगा……..’

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Gold Rate Today In India: गुरुवार, 22 अगस्त को देश में सोने के भाव में तेजी दिख रही है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 73,360 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। गुरुग्राम और लखनऊ में भी यही रेट है। चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में गिरावट है। 1 किलोग्राम चांदी का रिटेल भाव घटकर 86900 रुपये हो गया है। देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत कितनी है, आइए जानते हैं.

एक्ट्रेस श्रीदेवी: जानें कैसे बनी इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार……….’श्रीदेवी ने 4 साल की उम्र में शुरू किया था फिल्मी करियर…….

दिल्ली में क्या है भाव

24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 73,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 67,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में कितनी हुई कीमत

24 कैरेट सोने की कीमत 73,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 67,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत 73,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 67,160 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 67,110 73,210
कोलकाता 67,110 73,210
गुरुग्राम 67,260 73,360
लखनऊ 67,260 73,360
बेंगलुरु 67,110 73,210
जयपुर 67,260 73,360
पटना 67,160 73,260
भुवनेश्वर 67,110 73,210
हैदराबाद 67,110 73,210

सोने का वायदा भाव

एक दिन पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव 200 रुपये या 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,977 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसकी वजह मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ओर से ताजा सौदों की लिवाली रही। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,554.50 डॉलर प्रति औंस हो गया।

अप्रैल-जुलाई 2024 के दौरान भारत का सोने का आयात वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण 4.23 प्रतिशत घटकर 12.64 अरब डॉलर रह गया। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का सोने का आयात 30 प्रतिशत बढ़कर 45.54 अरब डॉलर रहा।

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर