Explore

Search

March 28, 2026 11:24 am

Gold-Silver Price Today: सुबह- सुबह धड़ाम हुए सोने के दाम, दौड़कर करें खरीदारी, टूटकर 47 हजार के नीचे पहुंच रेट

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में सोने की कीमतों (Gold Price Today) में आज यानी 25 जनवरी को थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। गोल्ड और सिल्वर के दामों में हर दिन बदलाव दर्ज किया जा रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी गुरुवार सुबह सोना वायदा गिरावट के साथ ट्रेड करता हुआ नजर आ रहा है।

वहीं, आज चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। गोल्ड और सिल्वर के दामों में गिरावट देख एक बार फिर से लोगों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे हैं। जो भी सोने की खरीदारी के बारे में सोच रहे हैं अब उनके पास बढ़िया मौका है।

खरीदारी करने में अब आपको जरा भी देरी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि सोने के दाम में कब उछाल जाये इसके बारे में अंदाजा लगाना जरा मुश्किल है। आज 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की औसत कीमत 62,950 रुपये दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 57,700 रुपये है। चांदी की कीमत 75,300 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।

मुंबई में आज क्या है सोने का भाव?

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट गोल्ड का रेट 62,950 रुपये है।

चेन्नई में आज का सोने का भाव

चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 58,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 63,600 रुपये है।

दिल्ली में सोने की कीमत क्या है?

दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,850 रुपये है और 24 कैरेट सोने की कीमत 63,100 रुपये दर्ज किया गया है।

कोलकाता में क्या है सोने का भाव
कोलकाता में 22 कैरट सोने की कीमत 57,700 रुपये और 24 कैरट गोल्ड का दाम 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ में सोने की कीमत
लखनऊ में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 63,100 रुपये है।

जयपुर में गोल्ड का दाम
जयपुर में 22 कैरट सोने की कीमत 57,850 रुपये और 24 कैरट गोल्ड का दाम 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर