Explore

Search

March 15, 2026 10:29 am

Film ‘Ramayana’: रणबीर कपूर और साई पल्लवी फिल्म ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक आउट, ‘राम’ और ‘सीता’ के रूप में देख गदगद हुए फैंस

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज है। इस मूवी में पहली बार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) की जोड़ी का कमाल देखने को मिलेगा। दोनों एक्टर्स को ‘राम’ और ‘सीता’ के रोल में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड थे और अब उनका ये इंतजार खत्म हुआ।

Approved Plot in Jaipur @ 3.50 Lakh call 9314188188
रामायण’ से लीक हुई रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फोटो

रामायण’के सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फोटोज सामने आई हैं, जिसे देखने के बाद फैंस ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। मुंबई में रामायण की शूटिंग के लिए एक ग्रैंड सेट लगाया गया है। यहीं से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फोटोज वायरल हुई हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

सामने आई तस्वीरों में रणबीर, गेरुआ नहीं पीर्पल और मैरून कलर के आउटफिट में दिख रहे हैं। गले में सोने का हार और बाजू बंद पहना है। कानों में कुंडल और बाल लंबे हैं। साई पल्लवी भी उसी कॉन्ट्रास्ट के आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर सादगी है। हाथों में गोल्ड के हैवी कंगन दिख रहे हैं। दोनों का लुक सोशल मीडिया पर छा गया है। इन तस्वीरों को देख लग रहा है कि ये ‘राम’ और ‘सीता’ की शादी के बाद वाला सीन है।

Jaipur News: लोकसभा चुनाव निपटते ही BJP नेता के पास आया फोन, गैंगस्टर ने कहा- 5 करोड़ दो, रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

फैंस ने किया ये कमेंट

रणबीर कपूर और साई पलल्वी का ‘राम’ और ‘सीता’ वाला लुक सोशल मीडिया पर हिट नजर आ रहा है। एक यूजरे ने लिखा, ‘साई पल्लवी को सीता के रोल में देख मैं बहुत खुश और इमोशनल हूं।’ एक ने लिखा कि रणबीर और साई पल्लवी का नया लुक काफी धांसू है। हालांकि, कुछ यूजर्स को ‘राम’ और ‘सीता’ की ये जोड़ी मिसमैच भी लगी।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर