Explore

Search

February 9, 2026 2:16 pm

फैंस का तो दिल ही टूट गया था……’IPL 2025 जीतने के बाद RCB ने किया झूठ का पर्दाफाश……

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल के इंतजार के बाद आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद से ही आरसीबी के फैंस जश्न में डूबे हुए हैं. सोशल मीडिया पर भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों की ही चर्चा हो रही है. लेकिन इस जीत के बाद बेंगलुरु के फैंस एक झूठ का शिकार हो गए. ये खबर फैल गई कि आरसीबी की विक्ट्री परेड कैंसिल हो गई है लेकिन ऐसा नहीं है.

टीके पर लिखनी होगी ये चेतावनी……’कोविड वैक्सीन से हार्ट को खतरा!

RCB ने झूठ का किया पर्दाफाश

RCB की टीम की विक्ट्री परेड नहीं होगी , ऐसी खबर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से फैली. इस खबर से आरसीबी फैंस का दिल ही टूट गया लेकिन इसके बाद आरसीबी ने सोशल मीडिया पर इस झूठ का पर्दाफाश किया. ऐसी खबर फैली थी कि आरसीबी की ओपन-टॉप बस परेड को ट्रैफिक जाम की वजह से रद्द कर दिया गया है. शहर में भारी भीड़ और ट्रैफिक को नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता था लेकिन ऐसा नहीं है.

विक्ट्री परेड का समय बदला गया

दरअसल आरसीबी की विक्ट्री परेड का समय बदला गया है. पहले ये परेड दोपहर 3.30 बजे होनी थी लेकिन अब इसे शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा. आरसीबी ने बयान जारी कर फैंस से अपील करते हुए लिखा कि वो सभी गाइडलाइंस का पालन करें. आरसीबी ने जानकारी दी कि विक्ट्री परेड के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में फैंस के सामने टीम के खिलाड़ियों का सम्मान होगा. इस समारोह में केवल वैलिड पास वाले फैंस को ही एंट्री मिलेगी.नई योजना के अनुसार, टीम पहले विधानसभा में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात करेगी

पंजाब किंग्स को आरसीबी ने हराया

आरसीबी ने पंजाब किंग्स को आईपीएल फाइनल में 6 रनों से मात दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम 190 रन बना पाई और जवाब में पंजाब किंग्स 184 रन बना सकी. आरसीबी की जीत की स्क्रिप्ट क्रुणाल पंड्या ने लिखी. पंड्या ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट झटके. वो प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. भुवनेश्वर कुमार ने भी 2 विकेट चटकाए. जॉश हेजलवुड ने एक विकेट झटका. रोमारियो शेफर्ड ने 3 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट लिया. उन्होंने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर का विकेट लिया.

DIYA Reporter
Author: DIYA Reporter

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर