Explore

Search

November 27, 2025 2:04 pm

दंत चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान: भरतपुर की डॉ.प्रांजल सिंह को ग्वालियर में विशेष सम्मान, मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने नवाजा

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

भरतपुर- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ग्वालियर विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित 48वें अभिनन्दन समारोह में दंत चिकित्सक के रूप में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए भरतपुर जिले के उच्चैन तहसील के गांव नगला तेराहियां निवासी दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रांजल सिंह मदेरणा को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सांघी, कमांडेंट द्वितीय वाहिनी राकेश कुमार सगर, जीवाजी विश्विद्यालय वाइस चांसलर प्रो.राजकुमार आचार्य, राजमानसिंह तोमर संगीत वि.वि. प्रो.स्मिता सहस्त्रबुद्धे, पूर्व अध्यक्ष डॉ.सुनील राठौर ने डॉ.प्रांजल को शील्ड, प्रशस्ति पत्र, शॉल, माला, तिरंगा दुपट्टा, पेन, नारियल, औषधि पौधा देकर सम्मानित किया। डॉ.प्रांजल ने देश के विभिन्न राज्यों में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की हैं।

उन्होंने लोगो को मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान चलाए है। दांतों से जुड़ी बीमारियों के कारण और बचाव के प्रति जागरूक किया है। तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर भी जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए है। डॉ.प्रांजल विगत वर्षों में अनेक मेडिकल कैंपों में निशुल्क सेवाएं दे चुकी है। डॉ.प्रांजल ने बताया कि उनके पति राहुल मदेरणा ने बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए हमेशा उनकी हौसला अफजाई के साथ हिम्मत बढ़ाई है। जिससे कभी उन्हें निराशा का सामना नहीं करना पड़ा। डॉ.प्रांजल ने कार्यक्रम के आयोजक डॉ.राकेश रायजादा, वीरेंद्र शर्मा, डॉ.ए.एस.भल्ला, दीप्ति सक्सेना, मोहन वाधवानी, प्रेम बरोनिया, यू.एस.कुलश्रेष्ठ, डॉ.सी.पी लाड़कानी, रवि श्रीवास्तव, देवीराम वर्मा, राजेश अग्निहोत्री, राकेश कुशवाह, संतोष सिंह, अशोक डबरिया, अभिषेक बरोनिया, डॉ.सुनील राठौर आदि का आभार व्यक्त किया। डॉ.प्रांजल की इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर